फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike rider dies after collision with tractor-trolley

Deoria News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 25 Apr 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after collision with tractor-trolley
भटनी। नोनापार गांव के पास शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह नोनापार गांव में ससुराल आया था। अगले दिन घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के पड़री तिवारी और नोनापार गांव में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सलेमपुर कोतवाली के पड़री तिवारी गांव निवासी अजय कुशवाहा (35) दिल्ली में इलेक्ट्रिक का काम करता था। इन दिनों घर आया हुआ था।
वह शुक्रवार को नोनापार गांव स्थित अपने ससुराल में पत्नी और बच्चियों से मिलने आया था। शनिवार को पत्नी से मुलाकात के बाद वह बाइक से अपने गांव पड़री तिवारी लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोनापार-पयासी मार्ग पर ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ट्रैक्टर को एक किशोर चला रहा था और उसमें दो ट्रॉलियां जोड़ी गई थीं। शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी चालक की पहचान में जुटी है।

क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed