फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike lost control and fell, young man died

Deoria News: बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक की मौत

Mon, 08 Dec 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 08 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bike lost control and fell, young man died
भाटपार रानी। बनकटा थाना अंतर्गत अकटही बाजार डणैला मार्ग पर रामकोला चट्टी के पास रविवार की सायं 4:30 बजे एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। इससे उसे सिर में गंभीर चोट आ गई और उसकी मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं पहना था। मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

बनकटा थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी राजकुमार पासवान (25) पुत्र परशुराम पासवान अपनी मां-बाप का एकलौता पुत्र था। पिता बाहर रहते हैं। वह सायं काल 4:30 बजे अकटही बाजार से डणैला मार्ग होकर गांव जा रहा था। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रामकोला चट्टी के पास गिर गई और वह भी सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा।
विज्ञापन

आसपास के लोग उसको भाटपाररानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। एसओ बनकटा विशाल उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed