{"_id":"6637d8e9e41a945721088cf4","slug":"bike-looted-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-124952-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गड़ेर चौराहे के निकट बदमाशों ने शख्स से छीनी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गड़ेर चौराहे के निकट बदमाशों ने शख्स से छीनी बाइक
Mon, 06 May 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 06 May 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भलुअनी। क्षेत्र के गड़ेर चौराहे के निकट बदमाशों ने 25 अप्रैल की देर रात पीछा कर एक शख्स से बाइक छीन ली। वह एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर गांव आ रहे थे। शख्स ने पुलिस से गुहार लगाई है। शख्स का कहना है कि मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
पुलिस को दी तहरीर में भलुअनी थाना क्षेत्र के बरडीहा चंदन निवासी धनंजय विश्वकर्मा पुत्र विशुनदेव ने कहा है कि 25 अप्रैल को देवरिया के भुजौली काॅलोनी में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। कहा है कि रात को वह बाइक से गांव आ रहे थे। देवरिया मार्ग पर रास्ते में गड़ेर चौराहे के निकट पहुंचे थे। इसी बीच तीन की संख्या में बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर गाड़ी रोक ली। धनंजय कुछ समझ पाते, सभी उसे मारपीट कर बाइक छीन ले गए। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। संवाद