फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bihar police seize two consignments of liquor, Bangkata police on duty

Deoria News: बिहार पुलिस ने पकड़ी शराब की दो खेप, देखती रह गई बनकटा पुलिस

Thu, 02 Jul 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 02 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bihar police seize two consignments of liquor, Bangkata police on duty
रामपुर बुजुर्ग। शराब तस्करी रोकने के लिए बनकटा पुलिस कितनी मुस्तैद है यह उसकी कार्यप्रणाली से जाहिर हो रहा है।
विज्ञापन

तीन दिन के भीतर बिहार के मैरवा थाने की पुलिस ने सीमा पर स्थित धरनी छापर चेकपोस्ट पर दो ट्रकों से 892 लीटर शराब बरामद किया है। इसी मार्ग पर करीब दो सौ मीटर की दूरी पर रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों को भनक तक नहीं लग सकी।
बुधवार को मैरवा पुलिस को सूचना मिली कि धरनी छापर चेकपोस्ट से शराब लदा ट्रक पास होने वाला है। इसके बाद चेकिंग के दौरान एक ट्रक की तलाशी ली गई तो उसके केबिन से 364.5 लीटर अंग्रेसी शराब बरामद हुआ।
विज्ञापन

ट्रक पर सवार चालक समेत दोनों आरोपियों की पहचान जयप्रकाश तथा सुमित कुमार निवासी मंडी समिदी थाना मंडी समिदी जिला शामली के रूप में हुई।
दूसरे मामले में 29 जून की रात को धरनी छापर चेकपोस्ट पर ही एक ट्रक से 527.4 लीटर शराब बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रतन पासवान निवासी जगदीशपुर कुसाही, थाना मोतीपुर जिला मुजफ्फरपुर तथा संतोष कुमार निवासी नरायनपुर कुसाही, थाना मोतीपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed