{"_id":"614a23768ebc3eb7806b82e1","slug":"bihar-police-caught-illegal-wine-deoria-news-gkp41009345","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया बॉर्डर: बिहार पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, दो शराब तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया बॉर्डर: बिहार पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, दो शराब तस्कर गिरफ्तार
Wed, 22 Sep 2021 02:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 02:35 PM IST
सार
बिहार के विजयीपुर पुलिस ने 212 शीशी बंटी बबली देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों यूपी से शराब तस्करी कर बिहार में बेचने जा रहे थे। पुलिस को आशंका है कि शराब बिहार के पंचायत चुनाव में खपाने के लिए ला जाई जा रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार पुलिस ने दो जगहों से भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए शराब तस्करों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई थी। सिवान जिले धरनिछापर पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों ने भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित शराब पकड़ी। वाहन के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर थाने ले गई।
विज्ञापन
रामपुरबुजुर्ग के पास दोनों प्रदेशों की पुलिस चौकी है। मंगलवार को तस्करों ने दोनों जगहों पर जनपद की पुलिस को चकमा देकर शराब लेकर बिहार की सीमा में पहुंच गए। थानाध्यक्ष मैरवा ने बताया कि काफी मात्रा में हरियाणा निर्मित शराब पकड़ी गई है।
विज्ञापन
उसका मिलान किया जा रहा है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जबकि दूसरी तरफ बिहार के विजयीपुर पुलिस ने 212 शीशी बंटी बबली देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों यूपी से शराब तस्करी कर बिहार में बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस को आशंका है कि शराब बिहार के पंचायत चुनाव में खपाने के लिए ला जाई जा रही थी। थाना प्रभारी जयेंद्र कुमार ने बताया कि यूपी बिहार सीमा पर घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ लिया गया है। पकड़े गए तस्कर की पहचान अजय यादव निवासी डेमुसा थाना भटनी, सुधीर कुशवाहा निवासी बलुवा अफगान थाना भटनी के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।