{"_id":"6769c6e6684129dd370112a4","slug":"bhatparranis-team-became-champion-in-kabaddi-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-142947-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कबड्डी में भाटपाररानी की टीम बनीं चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कबड्डी में भाटपाररानी की टीम बनीं चैंपियन
Tue, 24 Dec 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेलकूद लीग के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने कबड्डी, कुश्ती, जूडो और भारोत्तोलन के सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में अपनी प्रतिभा दिखाई। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेलों में 16 ब्लॉकों की टीमें हिस्सा ले रही है। इसमें सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग विजेता बने खिलाड़ियों व टीमों को पुरस्कार प्रदान किया गया। कबड्डी बालक सब जूनियर वर्ग में पथरदेवा विजेता, भाटपाररानी उपविजेता रही। सीनियर वर्ग में भाटपाररानी विजेता, देसही देवरिया उपविजेता, जूनियर वर्ग में भाटपाररानी विजेता, भलुअनी उपविजेता रही। कबड्डी बालिका सब जूनियर वर्ग में पथरदेवा विजेता, भलुअनी उपविजेता, जूनियर वर्ग में ग़ौरीबाजार विजेता, रूद्रपुर उपविजेता, सीनियर वर्ग में बनकटा विजेता, सलेमपुर उपविजेता रही। भारोत्तोलन बालक सब जूनियर वर्ग में 49 किलोग्राम में अयान खान प्रथम , 55 किलोग्राम में पवन कुमार प्रजापति प्रथम, 61 किलोग्राम में इंजमामुल प्रथम, बालिकाओं के 40 किलोग्राम में सौम्या प्रथम, जूनियर वर्ग के 55 किलोग्राम में कमलेश भारती, 61 किलोग्राम में राजन कुमार , 67 किलोग्राम में धनंजय कुमार, 73 किलोग्राम में अजीत यादव प्रथम, सीनियर वर्ग 55 किलोग्राम में नवाजिश प्रथम, 61 किलोग्राम में सूर्यांश प्रथम, 67 किलोग्राम में इरशाद अहमद प्रथम, 81 किलोग्राम में विकास यादव प्रथम, सीनियर बालिका वर्ग के 49 किलोग्राम में आंचल प्रथम , 55 किलोग्राम में रमिता कुमारी प्रथम रहे । कुश्ती सब जूनियर वर्ग के 45 किलोग्राम भार वर्ग में संदीप यादव प्रथम, 48 किलोग्राम में रणधीर यादव प्रथम, 51 किलोग्राम में हिमांशु प्रथम , बालिकाओं के सब जूनियर वर्ग 40 किलोग्राम में अंकिता यादव प्रथम , 43 किलोग्राम में शीतल मोदनवाल प्रथम , 46 किलोग्राम में आकृति प्रथम , 49 किलोग्राम में कंचन विश्वकर्मा प्रथम , 53 किलोग्राम में सौम्या तिवारी प्रथम , बालकों के जूनियर वर्ग 57 किलोग्राम में सोनू पटेल, 61 किलोग्राम में आकाश गिरी, 65 किलोग्राम में आदित्य निषाद , 70 किलोग्राम में अमित यादव , 74 किलोग्राम में कृष्णा यादव प्रथम रहे । जुडो बालकों के सब जूनियर वर्ग के अंडर-30 किलोग्राम में रुद्रप्रताप राय, अंडर-35 किलोग्राम में अभय मणि, अंडर - 40 किलोग्राम में आदित्य राय, अंडर-50 किलोग्राम में विशाल विश्वकर्मा को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। दूसरे दिन के समापन अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी पुनीत कुमार ने बताया कि जनपद स्तरीय ग्रामीण खेल के सभी प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी युवा कल्याण विभाग के जोन स्तरीय ग्रामीण खेल में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन