फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bhatni's Pinky stood second in the language festival competition abroad

Deoria News: विदेश में भाषा उत्सव प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहीं भटनी की पिंकी

Mon, 09 Oct 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 09 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bhatni's Pinky stood second in the language festival competition abroad
भटनी। भारतीय दूतावास दोहा, कतर के संरक्षण में आयोजित अंतरराष्ट्रीय राजभाषा उत्सव में मौलिक कविता लेखन (खुला वर्ग श्रेणी) में भटनी की पिंकी विश्वकर्मा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। प्रतियोगिता का विषय एक भारत श्रेष्ठ भारत था। यह प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई थी। यह दूसरा अवसर है जब पिंकी अपने कविता लेखन से अपने देश राज्य व जिला का नाम रोशन किया है। इससे पूर्व भी इसी वर्ष पिंकी को विज्ञान भवन, दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर स्त्री गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन

भटनी के बनरहीं गांव निवासी पिंकी विश्वकर्मा परिजनों के साथ दिल्ली में रहती हैं। वह शुक्रवार को दोहा कतर में भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित भाषा उत्सव में एक भारत, श्रेष्ठ भारत विषयक प्रतियोगिता में हिस्सा ली थीं। प्रतियोगिता में पिंकी की कविता को खूब सराहा गया। उनके प्रयास को आयोजक मंडल ने दूसरा स्थान दिया। इससे पहले भी पिंकी दिल्ली विज्ञान भवन की ओर से आयोजित व्याख्यान प्रतियोगिता में स्त्री गौरव का सम्मान पा चुकी है। इसकी जानकारी पर भटनी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग इस उपलब्धि पर शनिवार से ही सोशल साइट्स पर पिंकी और उनके परिजनों को बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed