फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bhatni stalled Chhapra-up railway track

ठप रहा छपरा-भटनी अप रेलवे ट्रैक

Fri, 30 Dec 2016 11:00 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 30 Dec 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bhatni stalled Chhapra-up railway track
बनकटा में पेड़ से गिरने से क्षतिग्रस्त हुए तार को ठीक करते रेलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
बनकटा। रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरी बिजली का तार पर पेड़ गिर गया। इससे  छपरा-भटनी रेलखंड का अप ट्रैक देर शाम तक आवागमन तक ठप रहा। इस रूट की कई ट्रेनें विलंब से चलीं। पेड़ को हटाने और तार को ठीक करने का प्रयास देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन


छपरा-भटनी रूट के 109 नंबर रेलवे ढाला पर खड़ेसर गांव के सामने सूखे पेड़ में शुक्रवार को किसी ने आग लगा दी। दिन में करीब 12.30 बजे पेड़ जलकर रेलवे के अप ट्रैक के 109 नंबर ढाले के ऊपर से गुजरे बिजली के तार पर गिर गया। पाटिलीपुत्र एक्सप्रेस डाउन के चालक ने स्टेशन पर ट्रेन रोककर मेमो के जरिए जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। एक घंटे बाद पहुंचे रेलकर्मियों ने तार पर गिरे पेड़ को हटाने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन


इसके चलते अप ट्रैक से गुजरने वाली वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति, काठगोदाम, मौर्य एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेनों को नजदीकी स्टेशनों पर रोक दिया गया। शाम करीब चार बजे वाराणसी कंट्रोल से परमिशन मिलने के बाद अप ट्रैक के ट्रेनों को डाउन ट्रैक से चलाया गया।  बनकटा स्टेशन अधीक्षक कन्हैया लाल गिरी ने बताया कि पेड़ खोखला था। आग लगा देने से तार पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते अप ट्रैक पर तरफ से ट्रेनों का आवागमन देर शाम तक ठप रहा। इसके अलावा वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आर कश्यप ने शुक्रवार को देवरिया, भटनी, भाटपाररानी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वह लगभग 40 मिनट तक स्टेशन पर रहे। रेल यातायात संबंधी जानकारी हासिल की। मंडल रेल प्रबंधक मैरवा में निरीक्षण के बाद भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed