{"_id":"690a60e4c00a1695760924dd","slug":"bhatni-railway-station-will-be-seen-in-new-color-after-seven-months-passenger-facilities-will-increase-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-167137-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सात माह बाद नए रंग में दिखेगा भटनी रेलवे स्टेशन, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सात माह बाद नए रंग में दिखेगा भटनी रेलवे स्टेशन, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं
Wed, 05 Nov 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बन रहा यात्री विश्रामालय। संवाद
भटनी। पूर्वोत्तर रेलवे का भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन अगले साल नए रंग में नजर आएगा। इसके लिए करीब 43 करोड़ की लागत से यहां विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। रेल प्रशासन ने जून 2026 तक विकास कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। निर्माण कार्य के चलते अभी स्टेशन पर यात्रियों को दिक्कत हो रही हैं, लेकिन नए स्वरूप में आने पर सुविधाएं बढ़ जाएंगी।
जानकारी के अनुसार अमृत भारत योजना के तहत भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करीब 43 करोड़ की लागत से होना है। फरवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने एयरपोर्ट मॉडल के तहत भटनी रेलवे स्टेशन का कलेवर होने का दावा किया था। तभी से यहां यात्री सुविधाओं को देखते हुए विभिन्न कार्य चल रहे हैं।
इसमें स्टेशन के उत्तर दिशा में बुकिंग काउंटर, पांच प्लेटफॉर्म पर अलग फुटब्रिज, सभी प्लेटफॉर्म पर टीनशेड, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, प्लेटफॉर्म पर शौचालय, प्लेटफॉर्म की मरम्मत और उच्चीकरण, जलघर, सीसीटीवी कैमरा, डिजिटल वाच, पार्किंग, पंखा, कोच इंडिकेटर बोर्ड और प्रवेश गेट, रनिंग रूम, भोजनालय, चिकित्सालय सुंदरीकरण आदि यात्री सुविधाओं के लिए कार्य होने है। निर्माण कार्य जून 2026 में करीब आठ महीने ही शेष बचने पर जिम्मेदार तेजी से निर्माण कार्य पूरा करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
वहीं निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखने के लिए समय-समय पर उच्च अधिकारी निरीक्षण कर इसकी समीक्षा कर रहे है और जरूरत के अनुसार सलाह भी दे रहे हैं। यात्रियों ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे का महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन भटनी जंक्शन से प्रतिदिन औसतन डेढ़ सौ ट्रेनें गुजरती है। इस स्टेशन से बिहार, गोरखपुर और वाराणसी रूट पर लोग यात्रा करते है। स्थानीय लोगों के अलावा बिहार से भी बड़ी संख्या में लोग यहां ट्रेन पकड़ने आते है।