फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bhartiye kishan union protest

पुलिस और किसानों में धक्का-मुक्की, एक दूसरे पर तानीं लाठियां

Mon, 21 Sep 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
bhartiye kishan union protest
पुलिस और किसानों में धक्का-मुक्की, एक दूसरे पर तानीं लाठियां
विज्ञापन

देवरिया। कृषि विधेयक के विरोध में सोमवार को सड़क पर उतरे किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस और प्रदर्शनकारियों ने एक दूसरे पर लाठी तान दी। डेढ़ घंटे तक सड़क पर प्रशासन के खिलाफ किसानों ने नारेबाजी की। डीएम से मोबाइल पर वार्ता के बाद किसानों ने सदर एसडीएम सौरभ सिंह को प्रधानमंत्री को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा।
तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को सुबह 11 बजे सुभाष चौक पर भाकियू जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप शाही के नेतृत्व में किसान जुटे। यहां से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट में डीएम को मांग पत्र देने का कार्यक्रम था। वहां मौजूद सदर एसडीएम सौरभ सिंह, एएसपी शिष्यपाल, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय, प्रभारी कोतवाल दीपक कुमार ने प्रदर्शनकारियों को कलेक्ट्रेट जाने से मना किया। इस पर किसान भड़क गए और कलेक्ट्रेट के लिए कूच कर दिया। पुलिस किसानों को जबरन रोकने लगी। किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। विकास भवन गेट पर पुलिस ने किसानों पर लाठी ताना तो किसानों ने भी पुलिस पर लाठी तान दी। किसान वहीं सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस पर धक्का देने और बदलसूकी का आरोप किसान लगा रहे थे। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं।
विज्ञापन

एसडीएम सौरभ सिंह और एएसपी ने करीब एक घंटे तक मांग पत्र सौंपने के लिए मनुहार करते रहे, लेकिन किसान अपने जिद पर अड़े रहे।
अफसरों ने मोबाइल पर डीएम अमित किशोर से किसानों की बात कराई। तब किसानों के तेवर नरम पड़े और मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। इसमें प्रतापपुर चीनी मिल पर बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान आदि की मांग शामिल थी। बाद में डीएम से किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। 25 सितंबर को इसके विरोध में पुन: किसानों ने सड़क पर उतरने की चेतावनी दी। इस दौरान विनय सिंह, विनोद गुप्ता, मदन चौहान, विजय यादव, श्यामदेव राय, सदानंद यादव, रामभवन यादव, सुरेंद्र चौहान, गोविंद गुप्ता देवनाथ यादव, कृष्णा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल के विरोध में सड़क पर उतरी आप
कृषि विधेयक बिल के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष हरिनरायण चौहान ने कहा कि भाजपा किसानों की हितैषी बनकर सत्ता में आई। अब किसानों के विरोध में काम कर रही है। काला कानून बनाकर किसानों को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रख रही है। यह कानून किसानों को बर्बाद करने वाला है। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी सड़क से संसद तक विरोध करेगी। इस दौरान जिला महासचिव अशोक गुप्ता, राकेश तिवारी, रामकिशोर चौहान, रविंद्र चौरसिया, राजेंद्र प्रसाद निषाद, धनश्याम मिश्र, अमित कुमार भारती, बृजेश चौहान, इश्वर शर्मा, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed