{"_id":"664a618b7e057594190d74a9","slug":"bharhechaura-won-trophy-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-126043-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फाइनल मुकाबले में भाटपाररानी को हराकर भरहेचौरा की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फाइनल मुकाबले में भाटपाररानी को हराकर भरहेचौरा की टीम विजेता
Mon, 20 May 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 20 May 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
दोनों टीमों का स्कोर बराबर होने पर सुपर ओवर से निकला नतीजा
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के सोनबरसा गांव में चल रही डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार की रात भरहेचौरा और भाटपाररानी के बीच खेला गया। इसमें भरहेचौरा की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए भाटपाररानी की टीम को हराकर विजेता घोषित हुई। दोनों टीमों का स्कोर बराबर होने के बाद आयोजक मंडल ने सुपर ओवर कराया, जिसमें मैच का नतीजा निकल सका।
हालांकि, विजेता टीम और आयोजक मंडल में विवाद के चलते विजेता टीम बिना ट्राॅफी लिए घर चली गई। इसकी चर्चा पूरे दिन होती रही।
भटनी के सोनबरसा गांव में चल रही डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भरहेचौरा के कप्तान टार्जन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए। जवाब में 112 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भाटपाररानी की टीम ने सात विकेट खोकर 111 बना लिए। इससे दोनों टीमों का स्कोर बराबर हो गया। टाई मुकाबला होने पर आयोजक मंडल ने सुपर ओवर खेलने के लिए दोनों टीमों को आमंत्रित किया। सुपर ओवर में भाटपाररानी की टीम ने 7 रन बनाए, जिसे भरहेचौरा की टीम ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया।
मैच में बेहतर प्रदर्शन करने पर भाटपाररानी के कप्तान विनय साहनी को मैन ऑफ द मैच और भरहेचौरा के मणि यादव को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। तभी किसी बात को लेकर विजेता टीम और आयोजक मंडल में विवाद हो गया। इससे नाराज होकर विजेता टीम बिना विजेता ट्राॅफी और पुरस्कार लिए घर चली गई।
विज्ञापन
इससे पहले फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पं. गिरीश चंद्र तिवारी ने फीता काटकर मुकाबला शुरू कराया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अखंड प्रताप सिंह, अजित कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख बबलू सिंह, वीरेंद्र यादव, डिंपल यादव, कन्हैया कुमार, मिंटू कुमार, मुकेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।