फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bhaluahi village beaten in children dispute

बच्चों के विवाद में बलुअही गांव मारपीट, दो घायल

Wed, 25 Nov 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
bhaluahi village beaten in children dispute
बच्चों के विवाद में बलुअही गांव मारपीट, दो घायल
विज्ञापन

देसही देवरिया (देवरिया)। रामपुर कारखाना के बलुअही गांव में बुधवार की देर शाम गांव में एक बड़ा विवाद हो गया। मामूली बात पर पूरा गांव दो गुटों में बंट गया। मौके पर पहुंचे पीआरबी के जवानों को लोगों ने घेर लिया। सूचना पर पहुंची फोर्स ने मामले को काबू में किया। इसमें दो लोगों को चोटें आईं। जबकि दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया है। गांव के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मौके पर फोर्स तैनात है।
रामपुर कारखाना के बलुअही गांव में करीब 15 दिन पहले बच्चों के दो पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। बुधवार की देर शाम उसी बात को लेकर उनके अभिभावकों के बीच बहस हो गई। इसी बीच एक पक्ष के एक शख्स ने दूसरे पक्ष के लोगों को गोली मारने की बात कह दी। आरोप है कि उसने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी शुरू की। सूचना पर पहुंचे पीआरबी के जवानों को दूसरे पक्ष के लोगों ने दौड़ाकर घेर लिया। इस बात की जानकारी होते ही थाने से भारी संख्या में पुलिस पहुंची। बल प्रयोग करके हालात को काबू में किया। दोनों पक्षों से दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया। घटना के शुरू में हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

फिलहाल एक पुरुष और एक महिला को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। गांव के लोग अपना घर छोड़कर फरार हो गए हैं। उपद्रवियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक-एक कर सबके घरों की तलाशी ली। गांव में फोर्स तैनात है। एसआई रमाशंकर यादव ने बताया कि फायरिंग की बात गलत है। फिलहाल दो के घायल होने की जानकारी है। गांव में फोर्स लगाकर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। मामला गंवई राजनीति से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed