{"_id":"68ed5e180233dd70130fd3e0","slug":"beware-of-sweet-poison-the-market-is-flooded-with-adulterated-sweets-deoria-news-c-208-1-deo1009-165596-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मीठे जहर से रहें होशियार...बाजार में मिलावटी मिठाइयों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मीठे जहर से रहें होशियार...बाजार में मिलावटी मिठाइयों की भरमार
Tue, 14 Oct 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
दुकान में सजी विविध प्रकार की मिठाईयां
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दीपावली त्योहार करीब है। ऐसे में धंधेबाज मिलावटी मिठाई बाजार में उतारने की फिराक में हैं। उन्हें लोगों की सेहत से कोई हमदर्दी नहीं है। हालांकि, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार छापा मार रही है।
बावजूद इसके धंधेबाज अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। त्योहार नजदीक आते ही जिले की दुकानों पर सिंथेटिक रंग, मिलावटी सामग्री से बनी मिठाइयां पहुंचाई जा रही है। त्योहार के मौके पर बाजार में मिठाइयों की मांग कई गुना बढ़ जाती है। धंधेबाज इसी का फायदा उठाने की हर तरकीब अपना रहे हैं।
बर्फी, लड्डू, पेड़ा और छेना से बनी मिठाइयों में सर्वाधिक मिलावट की आशंका रहती है। इधर, जिले में कई जगह धंधेबाजों ने शहर से बाहर मिठाई का कारखाना बना लिया है। यहां बनी मिठाई दुकानों पर भेज दी जाती है।
विज्ञापन
धंधेबाज मौके का फायदा उठाने के लिए हर तरकीब अपना रहे हैं, ताकि ग्राहकों को अपनेे जाल में फंसा सकें। मिलावटी घी में तैयार मिठाई को असली घी में बना बताकर बेच रहे हैं।
ग्राहक भी इनकी बातों पर विश्वास कर मिठाई खरीद ले रहे हैं, जबकि इन मिठाइयों के सेवन से गैस्ट्रो एंट्राइटिस, फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है। लिवर और किडनी पर भी असर हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है।म