फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Beware of impersonators who deny Ram: Ramapati Ram

राम को झुठलाने वाले बहरुपियों से रहें सावधान : रमापति राम

Sat, 20 Jan 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 20 Jan 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Beware of impersonators who deny Ram: Ramapati Ram
स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत सदर सांसद ने राम जानकी मंदिर में साफ-सफाई की
विज्ञापन


देवरिया। भाजपा की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत सदर सांसद डाॅ. रमापति राम त्रिपाठी ने कसया रोड स्थित विद्या धर्म संजीवनी विद्यालय के प्रांगण में स्थित राम जानकी मंदिर में साफ-सफाई की। उन्होंने कहा कि उन बहरूपियों से सावधान रहें जो पहले राम झुठलाएंगे और फिर अपनाएंगे। भारत की सांस्कृतिक चेतना के प्राण की पुर्नप्रतिष्ठा 22 को होने वाली है, इस दिन जनपदवासी अपने-अपने घर दीप अवश्य जलाएं।
सदर सांसद ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए हुए आंदोलन में अर्पण था, तो तर्पण भी था, संघर्ष था, तो संकल्प भी था। अब वह संकल्प पूरा होने जा रहा है। 22 जनवरी को वे ऐतिहासिक क्षण आने वाला है, जब हमारे भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजने जा रहे हैं। इस दौरान रमेश वर्मा, अंबिकेश पांडेय, गोविंद चौरसिया, पवन जायसवाल, नित्यानंद पांडेय, अखिलेश मिश्रा, रवि पांडेय, सुधीर मद्धेशिया, राहुल मिश्रा, सुशील सिंह, अमित मिश्रा, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------
डुमरी एखलाश मंदिर : 22 को यहां भी होगी राम की प्राण प्रतिष्ठा
2022 में मूर्ति चोरी होने के बाद मंदिर हो गया था खाली, चल रहा पांच दिवसीय अनुष्ठान



देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के डुमरी एखलाश गांव स्थित प्राचीन मंदिर में पांच अनुष्ठान चल रहा है। 22 जनवरी को यहां भी राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। 25 नवंबर, 2022 को इस मंदिर से राम, सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की कीमती मूर्तियां चोरी हो गईं थीं। पुलिस अभी तक मूर्तियों को बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महुआडीह थानाक्षेत्र के डुमरी एखलाश गांव स्थित प्राचीन मंदिर पर पांच दिवसीय अनुष्ठान 17 जनवरी को शुरू हो गया। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन यहां भी मंदिर में राम, जानकी और लक्ष्मण की मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। क्षेत्र के लोगों में इस अनुष्ठान को लेकर काफी उत्सुकता है।

प्राचीन मंदिर से 25 नवंबर, 2022 की रात को मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर राम, सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की कीमती मूर्तियां चुरा ले गए थे। गांव के लोगों ने मूर्तियों की बरामदगी के लिए एसपी से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पत्र भेज कर मांग की। लेकिन, अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। गांव के लोग अब मूर्तियों की बरामदगी की आस छोड़ चुके हैं।
आपस में सहयोग कर राम, सीता और लक्ष्मण की नई मूर्तियां स्थापित करने के लिए प्राण प्रतिष्ठा का पांच दिवसीय अनुष्ठान चल रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही और उदासीनता की चलते मूर्तियां बरामद नहीं हो सकीं।
-------
नगर-क्षेत्र में निकाली गई प्रभातफेरी, हुआ भजन-कीर्तन



बरहज। अयोध्या में भव्य मंदिर में प्रभु श्रीराम के मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आस्थावानों ने नगर-क्षेत्र में प्रभातफेरी निकाली और भजन-कीर्तन किया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और भाजपा नेता निशिकांत दीक्षित के नेतृत्व में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बारा दीक्षित के अलावा कपरवार ठाकुर मंदिर तक प्रभातफेरी निकाली। कार्यकर्ताओं ने लोगों को 22 जनवरी को घरों और नजदीकी देवालयों में भजन-कीर्तन, पूजन करने के लिए जागरुक किया।

दूसरी ओर विश्व हिंदू प्ररिषद कार्यकर्ता प्रमोद मिश्र पूजित अक्षत कलश जनजागरण रथ लेकर नगर सहित भलुअनी, मगहरा, करुअना, सोनाड़ी, गड़ेर, वीरपुर मिश्र, कपरवार, बरांव, देवपार, पैना आदि जगहों पर जनसभा के जरिए लोगों को जागरुक किया। मौके पर सत्यप्रकाश दीक्षित, मानवेंद्र त्रिपाठी, शंभूशरण सिंह, सुदामा सिंह, रवि मिश्र, संजीव मिश्र, अश्वनी दीक्षित, चंद्रकांत मणि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed