{"_id":"662d578295ff1202df0e3497","slug":"beo-closed-2-schools-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-124301-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खंड शिक्षाधिकारी ने दो विद्यालयों को कराया बंद, चस्पा किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खंड शिक्षाधिकारी ने दो विद्यालयों को कराया बंद, चस्पा किया नोटिस
Sun, 28 Apr 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 28 Apr 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
चोरी-छिपे संचालित हो रहे थे स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। भलुअनी क्षेत्र के पिपरा खेमकरन और मरहवां में शनिवार को खंड शिक्षाधिकारी सूरज कुमार ने संचालित हो रहे दो विद्यालयों को बंद कराया। उन्होंने नोटिस चस्पा कराते हुए दोबारा खोले जाने पर बड़ी कार्रवाई की हिदायत दी।
बीईओ भलुअनी सूरज कुमार सहयोगियों के साथ पिपरा खेमकरन गांव पहुंचे। जहां कक्षा पांच तक संचालित एक प्राइवेट विद्यालय का निरीक्षण किया। स्कूल खुला पाए जाने पर उन्होंने जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए स्कूल बंद कराते हुए नोटिस चस्पा कराया। दूसरी ओर मरहवां में भी अवैध तरीके से संचालित हो रहे एक प्राइवेट विद्यालय को बंद कराया। विभाग की ओर से पूर्व में भी इन विद्यालयों को नोटिस दिया गया था। बावजूद चोरी-छिपे विद्यालय चल रहा था।
खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि विद्यालयों को बंद कराकर नोटिस चस्पा कराया गया है। दोबारा संचालित मिलने पर सील कर दिया जाएगा। इसके लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया गया है।