फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Belvaniya's school remained deserted even on the third day, officials reached the village to persuade the children

Deoria News: तीसरे दिन भी सूना रहा बेलवनिया का स्कूल, बच्चों को मनाने गांव पहुंचे अधिकारी

Thu, 06 Jul 2023 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Belvaniya's school remained deserted even on the third day, officials reached the village to persuade the children
- शिक्षिका के स्थानांतरण की मांग पर अड़े हैं अभिभावक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शिक्षिका के स्थानांतरण की मांग को लेकर बच्चों के स्कूल बहिष्कार का मामला तूल पकड़ रहा है। लगातार तीसरे दिन बुधवार को एक भी बच्चा स्कूल नहीं पहुंचा। खंड शिक्षा अधिकारी अभिभावकों और बच्चों को मनाने गांव पहुंचे। लेकिन स्थानांतरण होने तक अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजने से इन्कार कर दिया।

रामपुर कारखाना विकासखंड के बेलवनिया प्राथमिक विद्यालय में कल 103 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। बुधवार को लगातार तीसरे दिन नामांकित एक भी छात्र-छात्रा स्कूल नहीं पहुंचा। छात्र-छात्राएं स्कूल शिक्षिका तान्या सिंह के स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं। सुबह देसही देवरिया खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रसाद स्कूल पहुंचे। उन्होंने प्रधानाध्यापक अब्दुल अजीज, शिक्षिका तान्या सिंह और बबीता शर्मा, रसोइया, शिक्षामित्र और अनुदेशक से मामले की जानकारी ली। दोपहर में रामपुर कारखाना खंड शिक्षा अधिकारी रोहित पांडेय शिक्षकों के साथ बच्चों को स्कूल भेजने के लिए गांव पहुंचे। उन्होंने डोर-टू-डोर अभिभावकों और छात्र-छात्राओं से संपर्क किया। ग्रामीण और बच्चे एक सुर में शिक्षिका के स्थानांतरण होने के बाद ही स्कूल आने की बात करते रहे। बीईओ पांडेय ने कहा कि अभिभावकों और छात्र-छात्राओं से संपर्क किया गया। रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed