{"_id":"600dbd4c8ebc3ef91a2c9c2a","slug":"belthara-won-fooball-match-salempur-news-gkp3822176196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल्थरा ने जीता फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेल्थरा ने जीता फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला
विज्ञापन

घांटी बाजार। भटनी ब्लॉक के पिपरा विठ्ठल में चल रहे फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को यूथ क्लब मेहा व स्टार क्लब बेल्थरा के बीच खेला गया। बेल्थरा की टीम ने 2-1 से मैच जीतकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया।
जेजे क्लब पिपरा विठ्ठल की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला श्री नागा बाबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के ग्राउंड में खेला गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने किया। पहले हाफ मैच के 25वें मिनट में मेहा की टीम ने गोल कर बेल्थरा की टीम को दबाव में ला दिया। दूसरे हाफ के पांचवें मिनट पर बेल्थरा टीम ने बराबरी कर ली। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे को अंत तक छकाने का प्रयास करते रहे। मैच के अंतिम समय बेल्थरा ने एक गोल दाग कर मैच को 2-1 से मुकाबला जीत कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। सभी मैचों में बेतरीन प्रदर्शन करने पर मेहा के खिलाड़ी रमेश कुमार को मैन आफ द सीरीज के रूप में साइकिल देकर सम्मानित किया गया। वहीं फाइनल मैच में बेतरीडन प्रदर्शन के लिए बेल्थरा के खिलाड़ी उमेश यादव को मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया। मैच के निर्णायक की भूमिका मदन शर्मा व सुबाष यादव व कमेंट्री अशोक गिरी ने सुनाई। क्षेत्रीय सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि हर खिलाड़ी अपने टीम को जिताने के लिए बेहतर प्रयास करती है। इस लिए खेल के दौरान सभी खिलाड़ियों को सद्भावना के साथ खेलने की जरूरत है। भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को खेलते समय खेल भावना का ख्याल रखना चाहिए। मैच हारने से मायूस नही होना चाहिए। बल्कि अगले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन पर ध्यान देने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान अश्वनी कुमार सिंह, अजित सिंह, आशीष सिंह, प्रेमनारायण गुप्ता, शाशि प्रकाश राय, अनुज कुमार सिंह, अनिल यादव, अवधेश पांडेय, विकास ठाकुर, रमेश यादव, श्रीकांत यादव आदि मौजूद रहे।
फाइनल मुकाबले में सलेमपुर ने मैरवा को आठ विकेट से हराया
प्रतापपुर/ बनकटा। क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग स्थित खेल के मैदान में चल रहे सीनियर एकादश क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को सलेमपुर और मैरवा की टीम के बीच हुआ। इसमें सलेमपुर ने मैरवा को आठ विकेट से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। टॉस जीतकर सलेमपुर की टीम ने पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मैरवा की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 150 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी सलेमपुर ने मात्र सात ओवर में ही अपने तीन विकेट गवां कर जीत के लिए निर्धारित 151 रनों का लक्ष्य पूरा कर लिया। मैन ऑफ द मैच व मैन आफ द सीरीज सलेमपुर के खिलाड़ी विजय साहनी को घोषित किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने विजेता टीम को ट्राफी दी और अन्य खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि प्रबंधक राजीव मिश्र राजू, छोटे सिंह, श्रीप्रकाश मिश्र, सोनू मिश्र, विकास पांडेय, उत्तम गुप्ता, अजय गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, मौसिम खान, बाबू आलम खान, नूर आलम खान, अनिल सिंह, त्रिलोकी पांडेय, विनोद पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
नदौली ने तरकुलही को 50 रनों से हराया
भाटपाररानी। क्षेत्र के मलहचक गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला रविवार को नदौली एवं तरकुलही टीम के बीच खेला गया। इसमें नदौली की टीम ने तरकुलही को 50 रनों से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। नदौली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी तरकुलही की टीम नौ ओवर मे 59 रन पर सिमट गई। मैच के मुख्य अतिथि छात्र नेता रामजी यादव उर्फ भूलन रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। इस दौरान उपेंद्र यादव, सुनील साहनी, दिनेश साहनी, रामदयाल, संजय यादव, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।