फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   beloved reached lover house

Deoria News: प्रेमी के घर पुलिस लेकर पहुंची प्रेमिका

Sun, 16 Jun 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 16 Jun 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
beloved reached lover house
नोट : गोरखपुर संस्करण के लिए भी प्रस्तावित
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और रुपये लेने का लगाया आरोप
जांच में जुटी गोरखपुर पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने और रकम लेकर फरार आरोपी प्रेमी की तलाश में शनिवार को प्रेमिका उसके गांव पहुंच गई। गोरखपुर पुलिस के साथ पहुंची प्रेमिका ने प्रेमी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की। प्रेमिका गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। वहीं, प्रेमी भरोहिया गांव का रहने वाला है।
गोरखपुर के एम्स थाने में युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि गोरखपुर के रेलवे स्टेशन पर एक युवक से उसकी मुलाकात हुई। युवक ने युवती को अपने झांसे में ले लिया। युवती के अनुसार, युवक और उसके बीच प्रेम हो गया। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिया। प्रेमी और प्रेमिका नंदानगर में किराये के एक मकान में रहने लगे। युवती मकान का किराया देती थी। युवक खुद को बेरोजगार बताकर आर्थिक और शारीरिक शोषण करने लगा।
विज्ञापन

तीन माह बाद युवक ने युवती से चालीस हजार रुपये लिए और फिर किराये के मकान से फरार हो गया। प्रेमी ने अपने दोनों मोबाइल नंबर भी बदल दिए। परेशान युवती ने किसी तरह युवक के मूल गांव का पता लगा कर पुलिस से शिकायत की। शनिवार को पुलिस के साथ भरोहिया गांव पहुंची प्रेमिका प्रेमी को देखकर हंगामा करने लगी। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर गोरखपुर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed