{"_id":"5e0f7fc18ebc3e87df029211","slug":"beating-in-lar-salempur-news-gkp335816449","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के दो गुटों में मारपीट, तीन छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के दो गुटों में मारपीट, तीन छात्र घायल
विज्ञापन
-स्वामी देवानन्द पीजी कॉलेज छात्रावास का मामला,
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। नगर के एक कॉलेज के हास्टल में रात को छात्रों के दो गुटों में बिजली बनाने को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस घटना में तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान हास्टल में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख उपद्रवी छात्र हास्टल छोड़क र भाग गए। पुलिस ने घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मौके से लाठी डंडे के साथ चार छात्रों को हिरासत में ले लिया।
नगर के स्वामी देवानंद पीजी कालेज मठ में बीएड की क्लास चलती है। करीब दो दर्जन से अधिक छात्र हास्टल में रहते हैं। गुरुवार की रात हास्टल के छत वाले वार्ड की बिजली अचान ख़राब हो गई। छात्र मेन बोर्ड से बिजली बनाने लगे। कुछ देर बाद बिजली आ गई। लेकिन इंस दौरान नीचे के वार्ड की बिजली कट गई। इससे नाराज छात्र छत वाले वार्ड पर पहुंचे। बिजली काटने का आरोप लगाते हुए छात्रों से उलझ गए। मामला इतना बढ़ा की मारपीट शुरू हो गई। किसी ने इसकी जानकारी कॉलेज प्रशासन को दी। सूचना पर पहुंचे कॉलेज के कर्मचारियों ने छात्रों को समझाबुझा कर मामले को शांत कराया। इसके बाद भी छात्रों ने हास्टल में जमकर उत्पात मचाया और मारपीट की। अभी मामला पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ था कि सुबह भी छात्रों के दोनों गुट रात की बात को लेकर भीड़ गए। दोनों तरफ से लाठी डंडे चले, जिसमें चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हास्टल परिसर में अफरा तफरी मच गई। कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख उपद्रवी छात्र हास्टल छोड़कर भाग गए। मारपीट में अश्वनी चौधरी, नित्या नन्द मिश्रा व एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को लेकर पुलिस सीएचसी पहुंची, जहां प्राथमिक ऊपचार हुआ। वहीं कॉलेज के हास्टल में छापेमारी कर पुलिस ने चार आरोपी छात्रों को लाठी डंडे के साथ हिरासत में ले लिया। पीड़ित छात्रों ने थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में एसओ बिनय सिंह ने बताया की छात्रों के अभिभावकों को बुलाया गया है। हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। इसके बाद विवाद होता है तो कार्रवाई की जाएगी।