{"_id":"664a5b741db8621c9f012fc6","slug":"beaten-boy-not-going-to-school-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-126046-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विद्यालय में पिटाई के बाद से डरा-सहमा है छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विद्यालय में पिटाई के बाद से डरा-सहमा है छात्र
Mon, 20 May 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 20 May 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
-मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस, उचित कार्रवाई न होने से नाराज हैं परिजन
स्कूल में पढ़ने जाने से कर रहा इन्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। करुअना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में खुदियां पाठक गांव निवासी कक्षा आठवीं के छात्र दस वर्षीय हिमांशु पाठक पिटाई के बाद से डरा-सहमा है। वह किसी भी स्कूल में पढ़ाई के लिए जाने को तैयार नहीं है। हालांकि, मामले में पुलिस ने स्कूल के जिम्मेदार पर केस दर्ज किया है। लेकिन, परिजन उचित कार्रवाई न किए जाने से नाराज हैं।
खुदियां पाठक निवासी हिमांशु करुअना क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र है। उनके पिता हरेराम पाठक पुत्र गजाधर की तहरीर पर पुलिस ने विद्यालय के संचालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। आरोप है कि पुत्र हिमांशु के लिए विद्यालय के अलावा ऑनलाइन किताब की खरीदारी की गई है। इससे विद्यालय के जिम्मेदार ने नाराज होकर बेटे की पिटाई कर दी। परिजनों का कहना है कि हिमांशु अन्य स्कूल में भी जाने के लिए तैयार नहीं हो रहा है। वह बहुत डरा हुआ है। परिजनों का यह भी कहना है कि मामले में एसपी से भी गुहार लगाई है। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि छात्र के पिता की तहरीर पर खुदियां मिश्र गांव स्थित दुर्गावती देवी शिक्षण संस्थान के संचालक रामानुज तिवारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।