फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Be careful if you feel breathless while climbing stairs

Deoria News: सीढ़ी चढ़ने पर दम फूले तो हो जाएं सावधान

Wed, 22 Jan 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 22 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Be careful if you feel breathless while climbing stairs
देवरिया। ठंड से सांस की परेशानी हो रही है। सीढ़ी चढ़ने में दम फूल रहा है तो ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। अस्थमा और सांस व निमोनिया से दिक्कत होती है। वहीं हाइपर टेंशन की वजह से भी समस्या आ सकती है। मेडिकल कॉलेज में सांस की समस्या से परेशान मरीज आ रहे हैं। इनमें सांस फूलने के साथ बीपी बढ़ने के भी करीब 40-50 मरीज रोजाना आ रहे हैं। डॉक्टर दवा देने के साथ नियमित जांच कराने और सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

पारा गिरने से ठंड बढ़ी है। इसकी वजह से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने और लापरवाही दिक्कत हो रही है। अस्थमा, सांस और एलर्जी के मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। ठंडी हवा के नाक और कान से होकर अंदर जाने पर परेशानी बढ़ जा रही है। एलर्जी की दिक्कत वाले भी चपेट में आ रहे हैं। निमोनिया से भी लोग पीड़ित हो जा रहे हैं। वहीं इस मौसम में सूडोमोनास बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं, जिससे सांस व दमा पीड़ितों की समस्याएं बढ़ जाती हैं। उन्हें सांस भी फूलती है, सीने में दर्द व सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। वहीं रक्त का संचार ठीक से न होने से बीपी बढ़ने से भी सांस की समस्या हो रही है। सांस फूलने पर ऐसे में सावधानी आवश्यक होती है। चेस्ट व श्वांस विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। करीब 150 से 200 मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed