फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Barhajia Passenger will now make four trips, not two, passengers will get relief.

Deoria News: दो नहीं अब चार फेरे लगाएगी बरहजिया पैसेंजर, यात्रियों को मिलेगी राहत

Tue, 13 Jan 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 13 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Barhajia Passenger will now make four trips, not two, passengers will get relief.
भटनी रेलवे स्टेशन से खुलने को तैयार बरहजिया ट्रेन। संवाद
भटनी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भटनी जंक्शन से बरहज के बीच चलने वाली बरहजिया पैसेंजर का फेरा बढ़ा है। अब यह ट्रेन भटनी जंक्शन–बरहज रेलखंड पर चार फेरों में चलेगी।
विज्ञापन

साथ ही सलेमपुर स्टेशन पर दो घंटे तक होने वाला ठहराव भी समाप्त कर दिया गया है। पहले यह ट्रेन भटनी और बरहज के बीच दो फेरे चलती थी, जबकि सलेमपुर में दो घंटे ठहराव के बाद बरहज के बीच चार फेरे दौड़ती थी, जिससे भटनी व पिवकोल के यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिलता था।
विज्ञापन

जिले के अंदर चलने वाली एकमात्र ट्रेन भटनी-बरहज पैसेजर यात्रा के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस ट्रेन से भटनी से बरहज बीच रोजाना सैकड़ों यात्री अपने गंतव्य को जाते हैं। साथ ही इस ट्रेन को भटनी, सलेमपुर और बरहज के बीच व्यापार की दृष्टि से भी अहम माना जाता है। वहीं दो तहसील मुख्यालय में आने-जाने वाले लोगों को सहूलियत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले यह ट्रेन भटनी से सलेमपुर होकर बरहज जाती थी, बरहज से लौटने पर ट्रेन सलेमपुर दो घंटे रुकती थी फिर बरहज लौट जाती थी। इससे भटनी के लोगों को सलेमपुर, बरहज बाजार और मार्ग के अन्य छोटे स्टेशनों पर आने-जाने में असुविधा होती थी। रेलवे के इस निर्णय से यात्रा समय में कमी आएगी और आवागमन अधिक सुगम होगा।

नई समय सारिणी के अनुसार सुबह और शाम के समय ट्रेन की उपलब्धता बढ़ने से नौकरीपेशा लोगों, छात्रों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। सलेमपुर तहसील मुख्यालय के काम से आने-जाने वालों के लिए अब समय की बचत होगी, वहीं बरहज बाजार पहुंचना भी पहले की तुलना में आसान हो जाएगा।
स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए बरहजिया ट्रेन को भटनी से बरहज के बीच चार फेरे चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed