{"_id":"65ea0571c4c2bfba4405e52d","slug":"barhaj-won-trophy-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-120908-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरहज ने देवरिया को 4-1 से हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरहज ने देवरिया को 4-1 से हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
Thu, 07 Mar 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। बीआरडीबीडी पीजी काॅलेज आश्रम में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को खेले गए फाइनल मैच में पीजी काॅलेज बरहज की टीम ने यंग स्टार क्लब देवरिया को 4-1 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। प्राचार्य प्रोफेसर शंभूनाथ तिवारी ने विजेता-उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी आदि देकर सम्मानित किया।
मैच के हाॅफ के शुरुआती दौर में बरहज के जर्सी नंबर नौ विशाल ने मैदानी गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। 20वें मिनट में बरहज के ही जर्सी नंबर 10 मनीष, जबकि जर्सी नंबर 12 इमरान ने एक-एक गोल दागकर टीम को मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया। मैच के दूसरे हाॅफ में यंग स्टार देवरिया के खिलाड़ी जोरदार मूव बनाना शुरू किया। देवरिया के जर्सी नंबर 11 छोटू ने एक गोल दाग टीम पर दबाव कम किया। इसी बीच जर्सी नंबर नौ विशाल ने एक और गोल दाग दिया। मैच में दोनों टीमें आखिरी समय तक गोल करने के लिए एक-दूसरे पर अक्रामक रहीं। बरहज ने 4-1 से मैच जीत लिया।
मैच के रेफरी मकसूद, लाइनमैन रिंकू और दिलीप, स्कोरर छाेटू, जबकि आंखों देखी उमेश ने सुनाई। इस अवसर पर क्रीड़ाधीक्षक उमेश कुमार, डॉ. सूरज प्रकाश गुप्त, अरविंद पांडेय, आभा मिश्रा, मंजू यादव, विवेकानंद पांडेय, वेदप्रकाश सिंह, अनुज श्रीवास्तव, रवींद्र मिश्र, मनीष श्रीवास्तव, नागेंद्र यादव, दिनेश विश्वकर्मा, प्रतीक आदि मौजूद रहे।