फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Baraipatti miner's track broken, 20 bigha crop drowned

Deoria News: बरईपट्टी माइनर की पटरी टूटी, डूब गई 20 बीघा फसल

Sun, 31 Dec 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 31 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Baraipatti miner's track broken, 20 bigha crop drowned
रामपुर धौताल गांव के पास पानी का दबाव के बाद टूटी नहर
विज्ञापन




देवरिया। तरकुलवा ब्लॉक खजुरिया रजवाहा से निकली बरईपट्टी माइनर की पटरी शुक्रवार की रात रामपुर धौताल गांव के पास टूट गई। इससे करीब 15 किसानों की 20 बीघा गेहूं की फसल डूब गई। किसानों का कहना है कि नहर की ठीक से सफाई नहीं होने से शुक्रवार की रात माइनर उफना गई, जिससे रामपुर धौताल गांव के पास माइनर की पटरी टूट गई।

इससे राम आधार यादव, रामाश्रय यादव, कुतुबुद्दीन, जवाहर यादव, वृक्षा यादव, याकूब, जश्न अली किसानों की तकरीबन 20 बीघा फसल डूब गई है। पीड़ित किसानों का आरोप है कि हर साल सफाई के नाम पर रुपये खर्च किया जाता है। लेकिन नहरों की सफाई नहीं की जाती है। गंडक विभाग के जेई रमेश चौरसिया ने बताया कि माइनर के किनारे कुछ लोग पुआल रख दिए हैं, जिससे चूहों ने सुराख बनाकर नहर की पटरी को जर्जर कर दिया था। पानी पहुंचने पर पटरी टूट गई है। जिसे जल्दी ही दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed