फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bank manager had asked for bribe from many people to loan

Deoria News: ऋण देने के लिए कई लोगों से घूस मांग चुका था बैंक मैनेजर

Thu, 11 Jan 2024 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 11 Jan 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bank manager had asked for bribe from many people to loan
पूरे दिन बैंक के बाहर जुटे लोगों में रिश्वतखोरी की होती रही चर्चा
विज्ञापन

बड़ौदा यूपी बैंक कंचनपुर में रिलीवर की देखरेख में हुआ काम


देवरिया। रिश्वत लेते पकड़े गए बड़ौदा यूपी बैंक कंचनपुर शाखा के ब्रांच मैनेजर और चपरासी की यह पहली करतूत नहीं थी। इसके पहले भी बैंक से ऋण देने के नाम पर चपरासी के जरिए बैंक मैनेजर कई ग्राहकों से रकम वसूल चुका है। सीबीआई के शिकंजे में फंसने के बाद बृहस्पतिवार को बैंक के बाहर मौजूद लोगों में इसकी चर्चा रही। उधर, रिलीवर बैंक मैनेजर के देख-रेख में बैंक का कार्य हुआ।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के मिश्रौली गांव के महेश शर्मा की ओर से खाद-बीज की दुकान के लिए पांच लाख रुपये ऋण का आवेदन किया गया था। नियमों और कागजों में कमी होने की बात कर बैंक मैनेजर उन्हें दौड़ाता रहा। परेशान हो चुके महेश चपरासी से मिले तो वह बोला कि दौड़ते रह जाओगे, ऋण नहीं मिलेगा। साहब का सिस्टम फालो करना पड़ेगा।
विज्ञापन

चपरासी मुकेश उर्फ राहुल के जरिए ब्रांच मैनेजर नवनीत मिश्र को रिश्वत देने का खाका तैयार करने के बाद महेश ने इसकी सीबीआई से की। बुधवार को सीबीआई टीम की मौजूदगी में महेश दो हजार रुपये रिश्वत देने पहुंचे। ब्रांच मैनेजर और चपरासी समझ नहीं पाए और रिश्वत लेते सीबीआई की गिरफ्त में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार को बैंक खुला और सुचारू तरीके से कार्य भी हुआ। बैंक के बाहर और दुकानों पर बैंक के ग्राहकों और अन्य लोगों की भीड़ जुटी रही। सभी की जुबान पर यही बात थी कि बैंक मैनेजर बिना रिश्वत लिए ऋण नहीं देता था। रिश्वत लेने की सेटिंग चपरासी करता था। संबंधित बैंक के उच्चाधिकारियों से पहले कई बार इसकी शिकायत ग्राहकों की ओर से किया जा चुकी थी। लेकिन रिश्वतखोरी पर रोक नहीं लग रही थी। प्रभारी शाखा प्रबंधक रामकुमार तिवारी ने बताया कि सामान्य तरीके से व्यवस्थाएं संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed