{"_id":"6a53e48e932b3cf74708e8a7","slug":"bait-cut-youth-dies-by-drowning-in-pond-deoria-news-c-208-1-deo1030-186726-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चारा काटने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चारा काटने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत
Mon, 13 Jul 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
गौरी बाजार। रतनपुर गांव के टोला अन्हारबारी में रविवार को पशुओं के लिए चारा काटने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तालाब से शव को निकलवाया। अन्हारबारी निवासी संभारु निषाद (40) रविवार को गांव के पश्चिम स्थित तालाब के पास पशुओं के लिए चारा काटने गया था। काफी समय तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए।
अनहोनी की आशंका में खोजबीन शुरू की। इस दौरान तालाब के किनारे उनके कपड़े मिले, मगर उसका पता नहीं चल सका। पास में खेल रहे बच्चों ने बताया कि संभारु निषाद कपड़े उतारकर तालाब में उतरकर घास काट रहा था। इसकी सूचना परिजन ने गौरी बाजार पुलिस को दी।
सूचना पाकर पहुंची गौरी बाजार पुलिस ने तालाब में जाल डालकर घंटों तक तलाशी अभियान चलवाया, तब उसका शव मिल गया। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि तालाब से एक युवक का शव मिला है।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।