फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Baba Bholenath is pleased with Jalabhishek in the month of Sawan

Deoria News: सावन के महीने में जलाभिषेक से प्रसन्न होते है बाबा भोलेनाथ

Sun, 02 Jul 2023 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Baba Bholenath is pleased with Jalabhishek in the month of Sawan
इस बार 4 जुलाई से शुरू हो रहा सावन मास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पड़री बाजार। सावन के पवित्र महीने में बाबा भोलेनाथ की पूजा विशेष रूप से होती है, सनातन धर्म व संस्कृति में इस महीने का अलग ही महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। इस समय केवल जलाभिषेक करने मात्र से भगवान शिव भक्तों के सभी कष्ट दूर कर देते हैं। आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि इस वर्ष अधिक मास होने के कारण यह महीना 59 दिन का होगा, जिसमे आठ सोमवार पड़ेगा। श्रावण माह में सोमवार को जलाभिषेक व रुद्राभिषेक का बहुत ही परम हितकारी फल प्राप्त होता है। भक्तों का हर दुःख दर्द बाबा की कृपा से दूर हो जाता है।

आचार्य अजय शुक्ल ने बताया कि शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय साधक को उत्तर दिशा में मुख करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिशा में जलाभिषेक करने से मां पार्वती व शिव तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं। शिव पुराण के अनुसार सावन महीने में ही समुद्र मंथन किया गया था, जिसमें भगवान शिव ने हलाहल विष को ग्रहण कर संपूर्ण सृष्टि की रक्षा की थी। विष ग्रहण करने से उनके गले में जलन हो गया था। सभी देवी-देवताओं ने इस महीने में जलाभिषेक किया था। जिससे उनके गले का असहनीय पीड़ा कम हो गया था। कलयुग में जो साधक इस मास में भगवान शिव को जल अर्पित करते हैं उनकी सभी पीड़ा दूर हो जाती है। शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए तांबे, कांसे या चांदी का पात्र सबसे अच्छा माना जाता है। वहीं दूध चढ़ाने के लिए पीतल या चांदी के पात्र का प्रयोग करना चाहिए। भोलेनाथ को जल हमेशा बैठकर पतली धारा बनाकर मंत्र जापकर जल अर्पित करना चाहिए। खड़ा होकर जल चढ़ाने पर भगवान शिव इसे स्वीकार नहीं करते हैं। बैठकर शांत मन से ही जलाभिषेक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed