{"_id":"62e2e2660161df467e6b29e0","slug":"azhar-beg-became-live-in-papers-deoria-news-gkp445288518","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिस्टम ने दी थी मौत: डबडबाई आंखों से कागज को चूम अजहर ने किया जिंदा होने का एहसास, बोले- ये दूसरा जन्म है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिस्टम ने दी थी मौत: डबडबाई आंखों से कागज को चूम अजहर ने किया जिंदा होने का एहसास, बोले- ये दूसरा जन्म है
Fri, 29 Jul 2022 09:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 09:53 AM IST
सार
गाजीपुर भैंसही निवासी अजहर बेग को ग्राम सचिव की मिलीभगत से पट्टीदारों ने कुटुंब रजिस्टर में मृत घोषित करा दिया था। बेग ने न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन के यहां न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
गाजीपुर भैंसही के मिर्जा अजहर वेग को मिला जीवित होने का प्रमाण पत्र
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के गाजीपुर भैंसही गांव निवासी मिर्जा अजहर बेग आखिरकार गुरुवार को कुटुंब रजिस्टर में जिंदा हो गए। ग्राम सचिव बलवीर यादव ने बेग के जीवित होने का प्रमाणपत्र दे दिया। हाथ में कुटुंब पंजिका की नकल पाते ही अजहर बेग की आंखें डबडबा आईं। कागज में अपना नाम देख भावुक हुए बेग ने उसे चूमकर खुद के जिंदा होने का एहसास किया।
विज्ञापन
गाजीपुर भैंसही गांव के मिर्जा अजहर बेग का ग्राम सचिव की ओर से मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया था। इस संबंध में अमर उजाला ने 20 जुलाई को कुटुंब रजिस्टर में सचिव ने अजहर बेग को मार दिया... शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद खंड विकास अधिकारी कार्यालय में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बेग ने मामले की जांच के लिए एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार और बीडीओ ने जांच की। ग्राम सचिव ने गांव में खुली बैठक कराई, जिसमें ग्राम पंचायत के सदस्यों ने एक स्वर से अजहर बेग के जिंदा होने की बात कही। बैठक में प्रस्ताव पारित कराने के बाद कुटुंब रजिस्टर को ठीक किया गया।
विज्ञापन
अजहर बोले, धन्यवाद अमर उजाला
मिर्जा अजहर बेग को कागज में मृतक दिखाने के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। इसके बाद अजहर बेग को न्याय मिला। उन्होंने अमर उजाला को धन्यवाद दिया। इस दौरान खुशी से उनकी आंखें छलछला गईं। उन्होंने कहा कि सच से लड़ने के लिए अमर उजाला के जोश ने मुझे जीत दिलाई।
अजहर बेग को कागज में मारने वाले कोर्ट में तलब
कागज में मार दिए गए गाजीपुर भैंसही के मिर्जा अजहर बेग ने बृहस्पतिवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत में अपने बयान दर्ज कराए। न्यायाधीश श्रीकांत गौरव ने बेग को कागज में मृत घोषित कराने वालों को अगली तारीख पर तलब किया है।
रुद्रपुर कोतवाली के गाजीपुर भैंसही निवासी अजहर बेग को ग्राम सचिव की मिलीभगत से पट्टीदारों ने कुटुंब रजिस्टर में मृत घोषित करा दिया था। बेग ने न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन के यहां न्याय की गुहार लगाई है।
अपनी अर्जी में बेग ने कहा है कि संपत्ति हड़पने की नीयत से कूटरचित दस्तावेज के आधार पर उन्हें कुटुंब रजिस्टर में मृत घोषित कर दिया गया है। कुटुंब रजिस्टर में उन्हें जिंदा करने के साथ ही आरोपियों को उचित दंड देने की प्रार्थना की है। इस मामले में अजहर बेग ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में उपस्थित होकर शपथपत्र के साथ अपने जिंदा होने के सुबूत दिए।