फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   aware to contribute in Ram Mandir nirman nidhi

मंदिर निर्माण निधि में योगदान के लिए किया जागरूक

Sun, 24 Jan 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
aware to contribute in Ram Mandir nirman nidhi
मंदिर निर्माण निधि में योगदान के लिए किया जागरूक
विज्ञापन

बरहज/कपरवार। अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर निर्माण निधि में योगदान के लिए कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रैली निकाली। लोगों को सहयोग के लिए जागरूक किया गया। रैली में जय श्रीराम के जयघोष से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
रविवार को कपरवार गांधी चौक से करीब 11 बजे आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने संघ प्रचारक मनोज मिश्र के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर निर्माण निधि कार्यक्रम के तहत पदयात्रा की। रैली में चल रहा रथ आकर्षण का केंद्र रहा। पदयात्रा बिनवापुरी, कुसम्हा, महेन, दुबौली, पकड़ी तिवारी, बहसुआं से होती हुई बरांव पहुंची। वहां जनसभा हुई। भक्तिमय माहौल में कार्यकर्ता भव्य मंदिर निर्माण के लिए सहयोग के लिए जागरूक कर रहे थे। इस दौरान नरेंद्र मिश्र, रजनीश दूबे, काशीपति शुक्ल, प्रमोद मिश्र, अखंड प्रताप सिंह, बलवंत सिंह, रामजोखन निषाद, रामभजन सिंह, रामशेष सिंह, डॉ.धनंजय सिंह, रामेश्वर तिवारी, संजय सिंह, गुड्डु पांडेय, मनोज सिंह, बिन्नू पांडेय, विद्यासागर चौबे, प्रशांत मिश्र, जितेंद्र तिवारी, रत्नेश, पंकज सिंह, तारकेश्वर पाठक, रिया पाठक, रानी पाठक, रामदुलारे यादव, मयंक मणि, गोविंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए दिया सहयोग
सलेमपुर। लार ब्लॉक के अजना गांव निवासी जय सिंह ने रविवार को श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण के लिए समर्पण निधि में एक लाख इक्यावन हजार का चेक दिया। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण ऐसा हो जो विश्व में नम्बर एक हो। आगे भी नेक काम के लिए सहयोग करने में हमेशा तत्पर रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्ति वाटिका की ओर से मिला दो लाख का सहयोग
देवरिया। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि न्यास की ओर से निर्माण कराए जा रहे श्रीराम मंदिर के लिए शहर स्थित भक्ति वाटिका बालाजी मंदिर की ओर से दो लाख रुपए सहयोग राशि प्रदान की गई है। रविवार को पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी राजनारायणाचार्य ने दो लाख का चेक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के प्रतिनिधि को प्रदान किया।

कसया रोड स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर भक्ति वाटिका के पीठाधीश्वर स्वामी राजनारायणाचार्य ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण होना देशवासियों के लिए ऐतिहासिक पल है। हर किसी को इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। न्यायालय और सरकार की देखरेख में सबके सहयोग से बनने वाला यह भव्य मंदिर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन दर्शन को दर्शाते हुए देश की सांस्कृतिक एकता, अखंडता का परिचायक बनेगा। सभी वर्ग के लोगों को इसमें आगे बढ़कर अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed