फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   awani got 97.6 percent in cisce

जीवन मार्ग में अवनी बनीं टॉपर, अंशुमान दूसरे स्थान पर

Mon, 18 Jul 2022 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
awani got 97.6 percent in cisce
सहारनपुर में मौसी के घर गई अवनी को मिठाई खिलाते उनके मौसा जी। संवाद - फोटो : DEORIA
जीवन मार्ग में अवनी बनीं टॉपर, अंशुमान दूसरे स्थान पर
विज्ञापन

सीआईएससीई की ओर से रविवार की शाम को जारी किया गया 10वीं का परीक्षाफल
आईसीएसई 10वीं परीक्षा में होनहारों ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सीआईएससीई की 10वीं परीक्षा में जीवनमार्ग सोफिया सेकेंडरी स्कूल की अवनी त्यागी ने 97.6 प्रतिशत अंक पाकर टॉप किया है। दूसरे स्थान पर अंशुमान जायसवाल को 97 प्रतिशत एवं तीसरे पर आए आयुष कुमार सिंह को 96.6 प्रतिशत अंक मिले हैं।
सीआईएससीई की ओर से 10वीं की परीक्षा का परिणाम रविवार की शाम को घोषित किया गया। जिले में इस बोर्ड से तीन स्कूलों में पढ़ाई होती है। इसमें शहर के जीवन मार्ग सोफिया सेकंडरी स्कूल एवं सलेमपुर के लिटिल फ्लॉवर एवं मानवस्थली पब्लिक स्कूल शामिल हैं। जीवन मार्ग सोफिया सेकेंडरी स्कूल की टॉपर अवनी जिले के पूर्व एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज रहे एवं अब मुजफ्फरनगर में कार्यरत रजनीश कुमार त्यागी व गृहिणी शालिनी त्यागी की बड़ी बेटी हैं।
विज्ञापन

मूल रूप यह परिवार चंडीगढ़ के मोहाली जिले के जिरकपुर का निवासी है। अवनी ने बताया कि वह 12वीं में विज्ञान या कला वर्ग में क्या लेंगी। जल्द ही वह इसका निर्णय ले लेंगी। वह आईएएस बनकर देश व लोगों की सेवा करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवन मार्ग सोफिया सेकेंडरी स्कूल में ये हुए सफल
अवनी त्यागी 97.6, अंशुमान जायसवाल 97, आयुष कुमार सिंह 96.6, आर्यन राज दिव्यांशु 96, अतिप्रिया पांडेय 95.8, उमंग जाखोदिया 95.8, अभिनव पोद्दार 95.4, स्वाति मिश्रा 95, आदित्य 94.6, अवंतिका त्रिपाठी 94.4, सोहम नागरथ 94.2, हर्षित कुमार मौर्या 94, कृष्णा गुप्ता 92.8, रिया जायसवाल 92.6, मुकुंद माधव तिवारी 92.6, फैजान हनीफ 92.4, असजद रजा खान 92.4, विभोर गोयल 92.2, श्रेया गौर 92.2, रक्षिता सिंह 92, अनुष्का रानी 92, पलक श्रीवास्तव 91.4, ताजयीन फातिमा 91.2, वेदिका अग्रवाल 91, पीयूष कुमार मिश्रा 90.2 प्रतिशत।
मानवस्थली से प्रियांशु व लिटिल फ्लॉवर राजवीर टॉपर
सलेमपुर। सीआईएससीई की 10वीं के घोषित परिणाम में नगर के लिटिल फ्लॉवर स्कूल के राजवीर तिवारी ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किया है। वहीं, मानवस्थली पब्लिक स्कूल के प्रियांशु मिश्र 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।

नगर के लिटिल फ्लॉवर स्कूल के फादर जुबिश ने बताया कि कुल 191 विद्यार्थी सीआईएससीइ की परीक्षा में भाग लिए थे। सभी छात्र उत्तीर्ण हो गए हैं। स्कूल के विनीत कुमार तिवारी ने 97 प्रतिशत, युवराज गुप्ता 95.2 प्रतिशत, सृष्टि गोयल 94.4 प्रतिशत, आशुतोष कुमार श्रीवास्तव 94.2 प्रतिशत, शहनवाज अंसारी 94.2 प्रतिशत, शुभम कुमार गुप्ता 94.2 प्रतिशत, रौनक राज 94 प्रतिशत, श्रेयांश तिवारी 93.6 प्रतिशत व अंशुकॉप जायसवाल ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। मानवस्थली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर संजीव दुबे ने बताया कि सभी छात्र उत्तीर्ण हैं। प्रियांशु मिश्र 95.2 प्रतिशत, प्रिया दुबे 89.8 प्रतिशत, अनुश्री यादव 88.2 प्रतिशत व सत्या मिश्रा ने 88.4 अंक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed