फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Attentive to the administration's preparations silent moon

मौनी अमावस्या की तैयारियों को लेकर प्रशासन चौकस

Sat, 06 Feb 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sat, 06 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
बरहज के सरयू तट पर आठ फरवरी को मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने के मद्देनजर प्रशासन ने कमर कस ली है।
विज्ञापन


स्नान घाटों पर पानी न होने से रेत क्षेत्र के पार प्रशासन ने गोताखोर की मदद से पानी मापा। पीपा पुल दुरुस्त करने के साथ ही विद्युत व्यवस्था का काम तेज कर दिया गया है।

नगरपालिका पानी की टंकी और स्वास्थ्य विभाग, यातायात व्यवस्था व सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गया है।

माघ मेला का सबसे महत्वपूर्ण पर्व मौनी अमावस्या का स्नान आठ फरवरी को है। इस पर्व पर नगर में श्रद्धालुओं को रेला दिखाई पड़ता है।

उपजिलाधिकारी मायाशंकर यादव व सीओ सुधीर शर्मा ने शनिवार को सरयू तट का निरीक्षण किया और नगरपालिका प्रशासन, पुलिस विभाग व स्वास्थ्य विभाग को सभी काम चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने रेतीली जगह पर गड्ढों को बालू की बोरियों से भरने, स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए पानी में रस्सी लगाने के निर्देश दिया।

घाट के पूर्व तथा पश्चिम तरफ गोताखोर की मदद से जांच कर पानी का स्तर जांचा जिसमें पश्चिम ओर पानी गहरा होने से उस जगह पर स्नान करने पर रोक लगाई है।

एसडीएम ने महिलाओं के कपड़े बदलने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वहीं, वाहनों को बाईपास तक रोकने के निर्देश दिया गया। इस दौरान नपाध्यक्ष अजीत, एसओ परमाशंकर यादव, परमात्मा राय, मनोज कुमार, प्रदीप आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed