फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Attack on the convoy of Minister of State for Rural Development, youth arrested

Deoria News: ग्राम्य विकास राज्यमंत्री के काफिले पर हमला, युवक गिरफ्तार

Thu, 17 Aug 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 17 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Attack on the convoy of Minister of State for Rural Development, youth arrested
देवरिया। संतकबीरनगर जिले की प्रभारी व ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम को जान से मारने की नीयत से दो छात्रों ने उनके काफिले पर हमला बोल कर दिया। इससे उनके वाहन का शीशा टूट गया। पीएसओ की तहरीर पर एक नामजद और अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। हमले के पीछे बड़ी साजिश की आंशका जताई जा रही है। पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन








प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के पीएसओ प्रवीन कुमार यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि सोमवार की दोपहर में दो बजे राज्यमंत्री सदर कोतवाली के सोनूघाट से जनपद कुशीनगर जा रहीं थीं। साथ में वाहन चालक, पीएसओ व एक अन्य व्यक्ति वाहन में मौजूद थे। जब राज्यमंत्री का वाहन कोतवाली थाना क्षेत्र परसिया भडारी गांव की सड़क पर जा रहा था तो अचानक काफिले के बीच में दो बाइक सवार दो लोग आ गए। उन्होंने मंत्री की साइड के बाएं तरफ से लोहे के किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया और वाहन पलटने से किसी तरह बचा। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे के जरिए पहचान की गई तो पता चला कि आरोपी निवासी परसिया भंडारी का है, जो राज्यमंत्री को जान से मारने के मकसद से आया था। जनप्रतिनिधि पर ऐसा हमला किसी बड़ी साजिश का अंग हो सकता है। आरोप है कि युवक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने इस मामले में रमन सिंह और अज्ञात पर जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed