{"_id":"6266db5a0cd78d71e246bb53","slug":"attack-on-power-connection-checking-team-deoria-news-gkp434640746","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कनेक्शन की जांच करने गई टीम को ग्रामीणों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कनेक्शन की जांच करने गई टीम को ग्रामीणों ने पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत कनेक्शन की जांच करने गई टीम को ग्रामीणों ने पीटा
तरकुलवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कवला मुंडेरा गांव में अवैध विद्युत कनेक्शन एवं बिल बकाया की जांच करने गई टीम को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने टीम पर हमला बोल दिया। जिससे कुछ कर्मचारी चोटिल हो गए। इस मामले में जेई ने पुलिस को तहरीर दी है।
गांव के एक टोले पर अवैध कनेक्शन के जरिये घरों में बिजली जलाये जाने की सूचना पर स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के जेई विद्युत कर्मियों के साथ लेकर सोमवार को पहुंचे। टीम जब उन घरों की ओर जा रही थी तो कुछ लोगों ने वहां न जाने की सलाह दी। इन लोगों का कहना था कि वंहा के लोग झगड़ा कर सकते हैं। पर कर्मचारी अवैध रुप से बिजली जला रहे लोगों के घर पर पहुंच गए। मीटर उखड़ा था और घर में बिजली का उपयोग हो रहा था। कर्मचारियों ने कारण जानना चाहा तो एक युवक ने डंडे से हमला कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि युवक के समर्थन में उस घर के अन्य लोगों ने टीम पर पथराव किया। कई लोगों को चोटें आईं। हमलावरों ने मोबाइल फोन और विभागीय बुक भी छीन लिए। विद्युत कर्मी सीएचसी पर डॉक्टरी परीक्षण कराने पहुंचे थे। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने कहा कि विद्युत निगम की टीम से मारपीट की शिकायत मिली है। इस मामले विद्युत कर्मियों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।