{"_id":"5e4438f58ebc3ee5be4c8def","slug":"attack-on-nagar-panchayat-chairman-salempur-news-gkp340842728","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटनी चेयरमैन को जान से मारने की कोशिश,पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटनी चेयरमैन को जान से मारने की कोशिश,पांच पर केस दर्ज
विज्ञापन
घायल चेयरमैन डॉ. बलराम जायसवाल।
- फोटो : SALEMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत चेयरमैन पर जानलेवा हमला
भटनी (देवरिया)। शादी समारोह से शामिल होने के बाद देवरिया जा रहे भटनी नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. बलराम जायसवाल पर मंगलवार देर रात कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया। हमलावर हथियारों से लैस थे और उन्होंने चेयरमैन के वाहन पर पथराव करने के साथ ही उन्हें लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटा। शोर सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। लोगों ने चेयरमैन को सीएचसी पहुंचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राणघातक हमला करने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस फायरिंग की बात से इंकार कर रही है।
शासन की मंजूरी के बाद नगर पंचायत द्वारा केवरा वार्ड के समीप छोटी गंडक के किनारे शवदाह गृह बनवाया जा रहा है। सोमवार को आबादी के करीब शवदाह गृह के निर्माण का केवरा के लोगों ने विरोध किया। मंगलवार को भी विरोध हुआ लेकिन प्रशासन ने बल प्रयोग कर निर्माण कार्य शुरू कराया। देर रात चेयरमैन एक शादी समारोह में शरीक होने के बाद देवरिया अपने घर के लिए निकले। साहोपार के पास कुछ लोग उनके वाहन पर पथराव करने लगे। वाहन चालक ने गाड़ी रोकी तो हथियारों से लैस लोग चेयरमैन को लाठी-डंडे से पीटने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की और दौड़े तो हमलावर ने दो राउंड हवाई फायरिंग की और मौके से भाग निकले। नगर पंचायत चेयरमैन की तहरीर पर पुलिस ने केवरा के रहने वाले सुनील यादव, अमन यादव, राहुल यादव, राहुल यादव द्वितीय और शेषनाथ यादव पर प्राणघातक हमला करने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थानेदार भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि शवदाह गृह बनाए जाने को लेकर चेयरमैन पर हमला हुआ है। हमलावर हथियारों से लैस थे, लेकिन हवाई फायरिंग नहीं हुई।