फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   attack on farmer

खेत जोतकर घर आ रहे किसान पर हमला

Wed, 07 Sep 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
attack on farmer
खेत जोतकर घर आ रहे किसान पर हमला
विज्ञापन

हत्या का प्रयास करने में पांच पर मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। स्थानीय थाना क्षेत्र के पटनेजी में खेत जोतकर घर वापस आ रहे एक किसान पर गांव के ही कुछ लोगों जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास और बलवा जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पटनेजी गांव निवासी विनोद बिहारी दूबे पुत्र शत्रुघ्न प्रसाद दूबे ने आरोप लगाया है कि मैं अपना खेत जोत कर ट्रैक्टर से आ रहा था कि हमारे गांव के रामचन्द्र दूबे ने जान से मारने की आवाज दी। आवाज सुनते ही पहले से घात लगाए बैठे सुब्रत कुमार उर्फ वीरू, विजय शंकर दूबे उर्फ रंजन, अभिजीत कुमार मालवीय व दुर्गेश मालवीय उर्फ रजनू ने जान से मारने की नीयत से लाठी, डंडे व फरसा से हमला कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे हमारे भाई पुष्कल, कन्हैया लाल दुबे व अन्य लोगों ने गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में पांच के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज किया है। लार प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed