फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   attack on brothers

पुरानी रंजिश में सगे भाइयों को मारपीट कर किया घायल

Sat, 23 May 2020 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
attack on brothers
पुरानी रंजिश में सगे भाइयों को मारपीट कर किया घायल
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चल रहा है दोनों भाइयों का इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। स्थानीय थानाक्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो सगे भाइयों पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से लैस लोगों ने हमला बोल दिया। दोनों भाई गंभीर रूप घायल हो गए हैं। गांववालों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित पिता ने थाने पर तहरीर दी है। दूसरे पक्ष से भी कई लोग घायल हुए हैं।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी गंगेश गुप्ता शुक्रवार की रात अपनी दुकान देख कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से ही घात लगाकर आठ से 10 लोग बैठे हुए थे। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने दुकानदार पर हमला बोल दिया। उनके शोर मचाने पर बेटे शुभम और विवेक मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से तीनों की जमकर पिटाई की। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गांववालों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार को पीड़ित दुकानदार थाने पहुंचे 10 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। बताया जा रहा है कि पोल गाड़ने को दोनों पक्षों में कई दिन से विवाद चल रहा है। दूसरे पक्ष ने भी थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, छेड़खानी का आरोप
देवरिया। सदर कोतवाली के एक मोहल्ले में शुक्रवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है। एक मोहल्ले की रहने वाली महिला सब्जी मंडी में दुकान लगाकर सब्जी बेचती है। उसके घर तमाम लोग आते-जाते रहते हैं। इसका विरोध मोहल्ले के लोग करते हैं। शुक्रवार की रात इसी बात को लेकर मोहल्ले के कुछ युवक उसके घर पहुंचे और विवाद हो गया। दोनों तरफ से मारपीट हो गई। महिला की सूचना पर पुलिस पहुंची। इससे पहले ही युवक भाग गए थे। महिला ने युवकों पर घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप लगाया है। वहीं, मोहल्ले के लोग भी शनिवार को सदर कोतवाली पहुंचे। इन्होंने महिला पर सेक्स रैकैट चलाने का आरोप लगाया है। इस बाबत सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed