एटीएम में रुपये नहीं, खाताधारक हलकान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों के 100 से अधिक एटीएम हैं। हालांकि, अधिकांश एटीएम में रुपये नहीं रहते हैं। इसके चलते रुपये के लिए आए खाताधारकों को मायूसी हाथ लग रही है। हालांकि, बैंक प्रबंधन एटीएम में रुपये के लिए कोई खास इंतजाम नहीं कर रहा है। शुक्रवार को अधिकांश बैंकों के एटीएम की हालत में सुधार नहीं आया। अधिकांश एटीएम बंद पड़े थे, अलबत्ता निजी बैंक ग्राहक सेवाओं के प्रति संवेदनशील रहे। बैंक के खुलते ही एटीएम में कैश डाल दिया था।
इसके चलते लोगों को काफी सहूलियत मिली। यह अलग बात है कि रुपये के लिए कतार में खड़ा होना पड़ा, जबकि विकास भवन स्थित एटीएम बंद पड़ा था। ऐसी हालत राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकांश एटीएम की रही। शादी के लिए खरीदारी करने आए लोगों को रुपये के लिए भाग-दौड़ करना पड़ा। किसी तरह लोगों ने रुपये का इंतजाम किया। इसके बाद सामान की खरीदारी कर सके।