फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ate and drank water and biscuits and raisins

छुहारा-बिस्किट खाकर पीया पानी

Tue, 06 Sep 2016 11:10 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 06 Sep 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Ate and drank water and biscuits and raisins
किसान के घर छुहारा, बिस्किट खाने के बाद पानी पीया। - फोटो : अमर उजाला
डॉ. केएन मल्ल/धीरेंद्र तिवारी
विज्ञापन


रुद्रपुर/एकौना। पचलड़ी गांव में मंगलवार को राहुल गांधी का किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल की माला और गुलाब की पंखुड़ियों से अभिनंदन किया।

वह पचलड़ी में पांच किसान परिवारों से मिले। उन्होंने खेती से जुड़ी समस्याओं के बारे में पूछा। गांव में जाने के बाद राहुल ने किसान के घर छुहारा, बिस्किट खाने के बाद पानी पीया। राहुल गांधी को अपने बीच देखकर गांववालों के चेहरे पर मुस्कान छा गई। वह पचलड़ी चौराहे पर पहुंचे। जहां काफी संख्या में जुटे किसान और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद राहुल का काफिला जोगिया चौराहे पर पहुंचा। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर माला पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन



घोडे़ की अगुवानी में पिड़रा पुल से राहुल गांधी के साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम नारेबाजी करते हुए चल पड़ा। कार्यकर्ताओं ने सिंघा और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। मरकड़ी गेट और खजुहा चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए राहुल के बस के सामने खड़े हो गए। उन्होंने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। राहुल गांधी बस के गेट पर आकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी के जुलूस में बाइक लेकर सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, मीम अफजल, महेंद्रनाथ गुप्ता, कमलेश मिश्रा, संतोष सिंह बलवंत, रवि प्रताप गुप्त, महेश वर्मा, ई. करुणेश त्रिपाठी, काजल निषाद, अरविंद सिंह, विजय प्रताप सिंह, मनोज पांडेय, अजय शर्मा, सौरभ मिश्रा, शैलेंद्र सिंह और रामकुमार सिंह आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed