फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Assault over a fishing dispute

Deoria News: मछली पकड़ने के विवाद में मारपीट

Fri, 18 Sep 2026 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Assault over a fishing dispute
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के रामपुर हीरामन गांव में पोखरी से मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।
गांव निवासी मैनेजर यादव ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने सरकारी नियमों के तहत पोखरी संख्या 32क (रकबा 1.023 हेक्टेयर) की नीलामी कराई है और वह इसमें विधिवत मछली पालन करते हैं। उनका आरोप है कि 16 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे गांव के रहने वाले तौहीद समेत कुछ लोग उनकी इस पोखरी में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे थे।
विज्ञापन

जब इसकी जानकारी मैनेजर यादव की मां को हुई तो वह पूछताछ करने के लिए आरोपियों के घर गईं। आरोप है कि वहां पहुंचने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर से हमला कर दिया और उन्हें दौड़ाते हुए उनके घर के दरवाजे तक आ धमके। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों से दो लोगों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि तौहीद, वसीम, सलीमुन और नियाज के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed