फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ashok murdered with betel nut worth Rs 40 thousand, driver arrested

Deoria News: 40 हजार की सुपारी लेकर की थी अशोक की हत्या, चालक गिरफ्तार

Sat, 28 Oct 2023 03:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Sat, 28 Oct 2023 03:45 PM IST
सार

मृतक प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अशोक मिश्र के बेटे प्रियांशु मिश्र ने पिता की अज्ञात पिकअप से कुचलकर हत्या के मामले में थाना खुखुंदू थाने में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर केस दर्ज हुआ था। जिसकी विवेचना सदर कोतवाली इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मिश्रा कर रहे थे।

विज्ञापन
Ashok murdered with betel nut worth Rs 40 thousand, driver arrested
सांकेतिक तसवीर। - फोटो : iStock

विस्तार

देवरिया जिले में परसिया मिश्र के ग्राम प्रधान और प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र की हत्या 40 हजार रुपये सुपारी लेकर की गई थी। घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन को पकड़कर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को सोनूघाट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पिकअप चालक ने कबूला है कि 40 हजार रुपये में प्रधान संघ अध्यक्ष को मारने के लिए सौदा तय हुआ था। पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के तहत आरोपी चालक को न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा की 11 अक्तूबर को देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर भरौली गांव के पास पिकअप से कुचल कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इस मामले में अशोक मिश्रा के पुत्र की तहरीर पर पांच नामजद और अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


जांच पड़ताल में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला तो वाहन की पहचान हो गई। शुक्रवार को सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी और कोतवाल दिनेशन मिश्रा ने आरोपी चालक रूदल यादव निवासी शेरवां बभनौली थाना खुखुंदू हाल मुकाम इचौना सलाहाबाद थाना सलेमपुर को सोनूघाट चौराहे से पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार पूछताछ में चालक ने कबूला कि सोन्हुला निवासी आबिद खान ने प्रधान संघ अध्यक्ष की हत्या के लिए 40 हजार रुपये की सुपारी दी थी। घटना के दिन उसके साथ बहादुरपुर निवासी रामअशीष उर्फ घूरा भी शामिल था।

चालक ने बताया कि पिकअप के साथ आबिद भी पीछे-पीछे था। उसने ही पहचान कराई थी कि गेरुआ वस्त्र में अशोक मिश्र हैं, उन्हीं को मारना है। पुलिस ने गिरफ्तार वाहन चालक रूदल को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

प्रधान संघ अध्यक्ष के बेटे की तहरीर पर दर्ज हुआ था केस
मृतक प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अशोक मिश्र के बेटे प्रियांशु मिश्र ने पिता की अज्ञात पिकअप से कुचलकर हत्या के मामले में थाना खुखुंदू थाने में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर केस दर्ज हुआ था। जिसकी विवेचना सदर कोतवाली इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मिश्रा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed