फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Asha reached private clinic for delivery with woman

Deoria News: निजी क्लीनिक में महिला को लेकर प्रसव कराने पहुंची आशा, चिकित्साधिकारी के पहुंचने पर हुई फरार

Tue, 21 Feb 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 21 Feb 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Asha reached private clinic for delivery with woman
- प्रभारी चिकित्साधिकारी ने आशा कार्यकर्ता के खिलाफ जारी किया नोटिस, थाने में दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी,
रामपुर कारखाना। डुमरी चौराहा स्थित एक निजी क्लीनिक पर मंगलवार को एक महिला को लेकर प्रसव कराने क्षेत्र की एक आशा कार्यकर्ता पहुंची। इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी के मौके पर पहुंचने पर आशा व महिला वहां से भाग निकली। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने आशा कार्यकर्ता के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी से संबंधित एक गांव की एक आशा कार्यकर्ता डुमरी चौराहा स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में महिला का प्रसव कराने के लिए पहुंची। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी को दे दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंच गए। उनके पहुंचते ही आशा व महिला भाग निकली। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शंभू प्रसाद ने बताया कि मामले में एएनएम को डांट फटकार लगाई गई है और नोटिस जारी किया गया है। साथ ही थाने में तहरीर भी दी गई है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed