फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   arrested fraud headmaster suspended

Deoria News: शिक्षक को विभाग ने किया निलंबित

Sun, 28 Apr 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 28 Apr 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
arrested fraud headmaster suspended
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। भलुअनी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बारामुकुंद में कार्यरत प्रधानाध्यापक राजीव पुत्र नर्वदेश्वर शुक्ल को जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय की ओर से निलंबित कर दिया गया है। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी करने के आरोप में शिक्षक को शुक्रवार को एसटीएफ गोरखपुर यूनिट की टीम ने स्कूल से ही गिरफ्तार कर लिया था।

बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी भलुअनी ने संबंधित प्रधानाध्यापक को फर्जी दस्तावेज/कूटरचना के मामले में एसटीएफ की फील्ड इकाई, गोरखपुर की ओर से गिरफ्तार कर जेल में निरुद्ध होने संबंधी सूचना दी है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाध्यापक राजीव शुक्ला प्राथमिक विद्यालय बारामुकुंद विकास खंड भलुअनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। यह निलंबन आदेश प्रधानाध्यापक के कारागार में निरुद्ध होने की तिथि से ही प्रभावी माना जाएगा। संबंधित प्रधानाध्यापक को अभिरक्षा से मुक्त किए जाने के बाद अपने ऊपर लगे आरोप के बारे में लिखित रूप से स्पष्टीकरण देकर अवगत कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed