फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   arrested by stf sent to jail

एसटीएफ के हत्थे चढ़े फर्जी शिक्षक को पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 24 Jan 2021 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
arrested by stf sent to jail
एसटीएफ के हत्थे चढ़े फर्जी शिक्षक को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के महुई संग्राम प्राथमिक विद्यालय में तैनात फर्जी शिक्षक को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। शनिवार को एसटीएफ गोरखपुर ने उसको विद्यालय से ही गिरफ्तार कर केस दर्ज कराया था। आरोपी शिक्षक महराजगंज में तैनात अध्यापक के नाम पर नौकरी कर रहा था।
महराजगंज जनपद के थाना चौक के कम्हरिया कला निवासी सतीश कुमार गोयल अपने जनपद में पूर्व प्राथमिक विद्यालय चैनपुर में शिक्षक हैं। उनके नाम पर खुखुंदू क्षेत्र के परसिया करकटही निवासी अनिल कुमार पुत्र गनपति प्रसाद सलेमपुर कोतवाली के पड़री तिवारी गांव का निवासी बनकर महुई संग्राम प्राथमिक विद्यालय में तैनात था। एसटीएफ ने शनिवार दोपहर को विद्यालय से उसे हिरासत में ले लिया था। एसटीएफ गोरखपुर के प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह की तहरीर पर स्थानीय थाने में फर्जी शिक्षक अनिल के विरुद्ध संबंधित धाराओं में देर शाम को मुकदमा दर्ज किया गया। एसटीएफ की जांच में पूर्व में जेल जा चुके फर्जी शिक्षक का रिश्तेदार मुक्तिनाथ की भी इस आरोपित शिक्षक की तैनाती में संलिप्तता पाई गई है। पुलिस ने रविवार को फर्जी शिक्षक को जेल भेज दिया। एसओ मुकेश कुमार मिश्र ने बताया फर्जी शिक्षक को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

तत्काल प्रभाव से निलंबित होगा फर्जी शिक्षक : बीएसए
बीएसए संतोष कुमार राय ने रविवार को बताया कि फर्जी शिक्षक की गिरफ्तारी के संबंध में अभी उन्हें एसटीएफ की ओर से कोई निर्देश नहीं मिला है। निर्देश की कापी मिलने के बाद आरोपित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाएगा। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच होगी। इसमें उनके प्रमाण पत्र फर्जी मिले तो उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed