फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Armaan, Prince and Ajit were winners in weight lifting.

Deoria News: भारोत्तोलन में अरमान, प्रिंस और अजीत रहे विजेता

Sun, 24 Sep 2023 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 24 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Armaan, Prince and Ajit were winners in weight lifting.
देवरिया। महाराजा अग्रसेन बालक इंटर कॉलेज में शनिवार को माध्यमिक विद्यालयी 17 वर्ष व 19 वर्षीय बालक/बालिका जनपदीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न भार वर्ग में यहां के खिलाड़ियों ने वजन उठाकर अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल दत्त शुक्ल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में पांच तहसीलों की टीमों ने हिस्सा लिया, इसमें सदर तहसील देवरिया, बरहज तहसील, देवरिया ग्रामीण तहसील, भाटपाररानी, सलेमपुर शामिल रहीं।
विज्ञापन

19 वर्ष बालक 49 से 55 किलो वर्ग में अरमान अंसारी श्री अनंत इंटर कॉलेज सतरांव प्रथम, यहीं के राजपाल द्वितीय, 55 से 61 किलो वर्ग में प्रिंस कुमार श्री अनंत इंटर काॅलेज प्रथम, रोहित कुशवाहा महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज द्वितीय, 61 से 67 किलो वर्ग में अजीत कुमार यादव जीआईसी देवरिया प्रथम हर्ष कुमार महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज देवरिया द्वितीय, 67 से 73 किलो वर्ग में जयप्रकाश यादव बीजीएमसी इंटर कॉलेज भागलपुर प्रथम रहे।
विज्ञापन

73 से 81 किलो वर्ग में रुद्र प्रताप मिश्र महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज प्रथम, 19 वर्षीय बालिका के 45 से 49 किलो वर्ग में शालू रावत महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर काॅलेज देवरिया की प्रथम, 49 से 55 किलो वर्ग में सुजाता सिंह महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज, 61 से 67 किलो वर्ग में श्रृष्टि मद्धेशिया महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज प्रथम, 61 से 76 किलो वर्ग में अर्पिता सिंह कलिंद इंटर कॉलेज प्रथम, 17 वर्षीय बालक के 49 से 55 किलो वर्ग में इरसाद अहमद श्री दुर्गा इंटर कॉलेज प्रथम, 55 से 61 किलो वर्ग में प्रियांशु जायसवाल दलीपन इंटर काॅलेज प्रथम, 61 से 67 किलो वर्ग में अमित कुमार शर्मा प्रथम, 81 से 89 किलो वर्ग में अंकुश कुमार यादव यशोदा इंटर कॉलेज घाटी प्रथम, 17 वर्षीय बालिका के 45 से 49 किलो वर्ग में प्रसिद्धि यादव दलिपन इंटर कॉलेज प्रथम, 59 से 64 किलो वर्ग में प्रज्ञा तिवारी केएन इंटर कॉलेज सिरसिया गोठा प्रथम रहीं। खेल संपन्न कराने में क्रीड़ा प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह, सतीश चंद,संजय सिंह, प्रभात रंजन मणि त्रिपाठी, सजयानंद पांडेय, शैलेंद्र कुमार सैनी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed