फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Arjun was killed in a hurry

Deoria News: कहीं आशनाई में तो नहीं हुई अर्जुन की हत्या

Thu, 13 Apr 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 13 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Arjun was killed in a hurry
नदी किनारे मिला था युवक का शव
विज्ञापन

कपरवार में डेरा डाले हुए है एसओजी और सर्विलांस टीम, कुछ जगहों पर दी दबिश
मंगलवार को सरयू में उतराता मिला था शव, बंधा हुआ था पैर
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के कपरवार चौराहे पर एसओजी और सर्विलांस की टीम बृहस्पतिवार को पूरे दिन जमी रही। टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ कुछ जगहों पर दबिश दी। अर्जुन की हत्या के खुलासे में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। हालांकि लोग उसकी मौत आशनाई से जोड़कर देख रहे हैं।
एसओजी और सर्विलांस टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ चौराहे के नजदीकी गांवों में पूरे दिन दबिश दी। जबकि मृतक के परिजनों से भी जानकारी ली। अर्जुन के हत्या मामले में पुलिस टीम की ओर से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मदनपुर थाना क्षेत्र के कुसम्हा गांव निवासी अर्जुन कुमार का शव मंगलवार को कटइलवा गांव स्थित मुक्तिपथ के निकट सरयू नदी में उतराता मिला था। उसके हाथ के कलाई में रस्सी, जबकि पैर बंधे हुए थे। मामले में लोगों को हुई नृशंस हत्या से पर्दा हटने का इंतजार है। ग्रामीणों के अनुसार अर्जुन का अक्सर कपरवार चौराहे पर देखा जाता था। वहीं बराबर एक रिश्तेदार के घर भी आना-जाना था। पुलिस हत्या को आशनाई से जोड़कर खुलासे में जुटी हुई है। अर्जुन के परिजन कुछ भी कहने से गुरेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

इंसेट में-
डूबने से हुई थी अर्जुन की मौत
बरहज। मदनपुर थाना क्षेत्र के कुसम्हा निवासी अर्जुन पुत्र चोकट प्रसाद का शव नदी में उतराता मिला था। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। अंत्य परीक्षण रिपोर्ट में मौत का कारण डूबने से बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने उसे बाइक से लाकर नदी में फेंक दिया है। हाथ-पैर बंधा होने के कारण वह डूब गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
अर्जुन की मौत के मामले में जांच कराई जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
अंशुमन श्रीवास्तव, सीओ बरहज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed