{"_id":"60ca3e9f8ebc3e671070804c","slug":"approach-road-damaged-due-to-rain-fall-deoria-news-gkp3983586108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में धंसा पुलिया का एप्रोच, टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में धंसा पुलिया का एप्रोच, टला हादसा
विज्ञापन

कपरवार। क्षेत्र के बिनवापुरी गांव के निकट मदनपुर-बरहज थाना बार्डर पर भारी बारिश के कारण पुलिया का एप्रोच धंस गया। संयोग रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण कपरवार-रुद्रपुर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। ग्रामीणों ने पुलिया मरम्मत कराने की मांग की है।
बुधवार को कपरवार-रुद्रपुर मार्ग पर थाना बार्डर पर नाले पर बनी पुलिया का एप्रोच भहरा गया और सड़क धंस गई। जानकारी होने पर प्रशासन ने कपरवार तिराहे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक के लिए ड्रम आदि लगाकर बैरिकेड कर दिया। मार्ग पर मालवाहक वाहनों को छोड़ अन्य गाड़ियों की आवाजाही जारी है। एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि पीडब्ल्यूडी को पुलिया के भहराए एप्रोच से अवगत करा दिया गया है। इसे दुरुस्त कराकर जल्द ही आवागमन सुचारु करा दिया जाएगा।