फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   anual sports begins

राजकीय महिला कॉलेज का क्रीड़ा समारोह : रेस में काजल, प्रसिद्धि और चक्रक्षेपण में आकांक्षा अव्वल

Sat, 20 Mar 2021 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
anual sports begins
राजकीय महिला कॉलेज का क्रीड़ा समारोह : रेस में काजल, प्रसिद्धि और चक्रक्षेपण में आकांक्षा अव्वल
विज्ञापन

देवरिया। दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कॉलेज में शुक्रवार को 41वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह शुरू हुआ। पहले दिन 100 मीटर रेस में काजल गुप्ता, 200 मीटर में प्रसिद्धि यादव और चक्रक्षेपण में आकांक्षा यादव ने सभी प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज खेल ग्राउंड पर मुख्य अतिथि डॉ.उदयभान, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय इंदुपुर, ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय खेल को भी अत्यधिक महत्व देता है। यहां की छात्राएं खेल के प्रति अति-उत्साहित हैं। उनका खेलों के प्रति यह लगाव मिशन शक्ति को सबल प्रदान करता है। भारतीय महिला खिलाड़ियों जैसा बनकर देश का नाम रोशन करने की शुभकामना भी दिया। क्रीड़ा संयोजक महेश ने सभी अतिथियों का स्वागत कर छात्राओं को अधिक से अधिक प्रतिस्पर्धी बनने की बात कही। विशिष्ट अतिथि राखी भारती ने कहा कि छात्राएं इस खेल प्रतियोगिता के माध्यम से अपने आप को साबित कर देंगी कि वे हमेशा से शक्ति सम्पन्न थीं और आगे भी रहेंगी। प्राचार्य राजेश भारती ने कहा कि महाविद्यालय की छात्राएं विश्वविद्यालय और अंतरविश्वविद्यालयी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर इस जिले और महाविद्यालय का नाम निरन्तर रोशन कर रही है। संचालन डॉ.पंकज कुमार शुक्ला ने किया।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं में इनका दिखा दमखम
100 मीटर रेस में काजल गुप्ता, प्रथम, आकांक्षा मिश्रा द्वितीय, प्रसिद्धि यादव तृतीय, 200 मीटर में प्रसिद्धि यादव, काजल गुप्ता, आकांक्षा मिश्रा, चक्र प्रक्षेपण में काजल गुप्ता, गुड़िया यादव, खुशबू यादव, लंबी कूद में आकांक्षा मिश्रा, काजल गुप्ता, प्रसिद्धि यादव क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहीं। गोला प्रक्षेपण में गुड़िया यादव पहले व सरोज चौहान दूसरे स्थान पर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed