{"_id":"64b8280cd924e99c7a0c4643","slug":"annual-urs-celebrated-by-jhingur-shah-baba-devotees-offered-chadar-and-gagar-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-1781-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: झींगुर शाह बाबा का मना सालाना उर्स, अकीदतमंदों ने चढ़ाई चादर और गागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: झींगुर शाह बाबा का मना सालाना उर्स, अकीदतमंदों ने चढ़ाई चादर और गागर
विज्ञापन
बरहज केे कपरवार स्थित मजार पर झींगुर हाह बाबा के सालाना उर्स पर चादरपोशी करने पहुंचे अकीदतमंद
मजार पर लोगों ने पढ़ी फातेहा, मुल्क की सलामती की मांगी दुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के कपरवार के पश्चिमपुरा स्थित मजार पर बुधवार की शाम झींगुर शाह बाबा का 112वां सालाना उर्स मनाया गया। अकीदतमंदों ने उनकी मजार पर चादर और गागर चढ़ाते हुए दुआ मांगी। सभी ने फातेहा भी पढ़ा। जबकि रात में तकरीर आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मौलाना गुलाम हजरत अली, मुबारक हुसैन, अमरुद्दीन की सरपरस्ती में कपरवार स्थित अंजुमन मदरसा इस्लामियां से जुलूस निकाला गया। इसमें 100 से अधिक महिला-पुरुष और बच्चे शामिल थे। आगे-आगे कुछ लोग नात-ए-पाक पढ़ते, जबकि कुछ लोग नारा लगाते चल रहे थे। गांव के गली-कूचों और मुख्य तिराहे से होते हुए लोग मजार पर पहुंचे। जहां चादर-गागर चढ़ाने के साथ फातेहा पढ़ा। लोगों का मानना है कि झींगुर शाह बाबा के मजार पर मांगी गई मन्नत पूरी होती है। हर वर्ष उर्स पर स्थानीय सहित दूर-दराज के लोग जुटते हैं। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस चौकी के दीवान मंसोक कुमार साथी सुरक्षा कर्मियों के साथ डटे हुए थे। इस दौरान नुरुल हक अंसारी, मौलाना आदी आलम, हाफिज असगर अली, मौलाना सलीमुद्दीन, अब्दल हकीम, प्रहलाद गुप्त, बबलू सिंह, इब्राहिम अंसारी, मैनुद्दीन अंसारी और रियाुजद्दीन आदि मौजूद रहे।
इंसेट में-
परमिशन न होने से रोका गया था जुलूस
बरहज। कपरवार स्थित मजार पर झींगुर शाह बाबा का प्रत्येक वर्ष सालाना उर्स मनाया जाता है। इसमें निकाले जाने वाले जुलूस को पुलिस ने परमिशन न होने के कारण रोक दिया था। लोग तहसील पहुंचे, जहां अधिकारियों से शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम सफल बनाने की गुहार लगाई। परमिशन मिलने पर विलंब से जुलूस निकला। तहसीलदार अश्वनी कुमार ने बताया कि परमिशन के लिए गांव के कुछ लोग आए हुए थे। जिन्हें शांतिपूर्ण माहौल में उर्स मनाने का निर्देश दिया गया है।