फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ANM training center will be built in Bariyarpur, land marked, capacity will be 60 seats

Deoria News: बरियारपुर में बनेगा एएनएम ट्रेनिंग सेंटर, भूमि चिह्नित, 60 सीट होगी क्षमता

Tue, 24 Dec 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 24 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
ANM training center will be built in Bariyarpur, land marked, capacity will be 60 seats
देवरिया। जनपद में एक एएनएम ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण होगा। इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही थी। अब बरियारपुर में भूमि चिह्नित कर ली गई है। इसके नामांतरण और निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका मानचित्र भी तैयार कर लिया गया है। यहां प्रशासनिक भवन और हास्टल की सुविधा होगी। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके बन जाने से 60 एएनएम का कोर्स शुरू हो सकेगा, वहीं स्वास्थ्य विभाग को अन्य प्रशिक्षण देने में आसानी होगी। स्वास्थ्य विभाग के पास जिला अस्पताल परिसर में 60 सीट का एएनएम ट्रेनिंग सेंटर था, लेकिन मेडिकल कॉलेज के निर्माण के समय इस भवन को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं पर प्रशासनिक भवन का निर्माण करा दिया गया। इसके बाद शासन स्तर से और स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन से भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। इसके लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को नामित कर दिया गया। उधर प्रशासन ने कई जगह भूमि चिह्नित की, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और कार्यदाई संस्था ने उसे खारिज कर दिया। इसी बीच सीएमओ डॉ. राजेश झा ने शहर के आसपास भी भूमि उपलब्ध कराने को कहा और अधिकारियों से भूमि जल्द तलाशने के लिए पहल की। एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी ने परसिया मिश्र और सदर ब्लाक क्षेत्र के बरियारपुर नगर पंचायत में वार्ड नंबर 13 बरियारपुर खास में भूमि उपलब्ध कराई। भूमि के स्थलीय निरीक्षण के बाद सीएमओ और कार्यदाई संस्था के अवर अभियंता प्रशांत कुमार सिंह ने 0.48 हेक्टेयर (1410.86 वर्ग मीटर) भूमि के लिए सहमति प्रदान कर दी। भूमि का मृदा परीक्षण कराने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इसके बाद भूमि के नामांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, जबकि कार्यदाई संस्था ने मानचित्र तैयार कर लिया है और स्टीमेट (आंगणन) तैयार कर शासन में भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है। एक माह में स्वीकृति मिलने के साथ निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

दो मंजिला होगा प्रशासनिक भवन : एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में प्रशासनिक भवन दो मंजिला होगा। ग्राउंड फ्लोर 816.22 वर्ग मीटर में होगा। इसमें 140 वर्ग मीटर में मल्टीपरपज हाल, सौ वर्ग मीटर का क्लास रूम, तीस वर्ग मीटर में आफिस, 83 वर्ग मीटर में न्यूट्रिशियन लैब, 47 वर्ग मीटर में ट्यूर स्टाफ रूम के अलावा गैलरी, सीढ़ी,टायलेट, बाथरुम होगा। फर्स्ट फ्लोर 741.46 वर्ग मीटर में होगा। यहां नर्सिंग फाउंडेशन लैब 140 वर्ग मीटर, क्लास रुम सौ वर्ग मीटर, लाइब्रेरी 114 वर्ग मीटर, आडियो व्युजअल एंड्स रुम 55 वर्ग मीटर के अलावा अन्य सुविधा होगी। एएनएमटीसी ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण लेने वाली छात्रों के रहने के लिए हास्टल की सुविधा होगी, जो तीन मंजिला होगा। ग्राउंड फ्लोर 838.94 वर्ग मीटर में होगा। यहां डायनिंग रुम व किचन और दस रुम व अन्य सुविधाएं होंगी। फर्स्ट फ्लोर पर रिफ्रेशन रुम, वीडियो रूम व पंद्रह रुम होगा। सेकेंड फ्लोर पर भी पंद्रह रुम होंगे। दोनों फ्लोर करीब 652.44 वर्ग मीटर का होगा। दोनों भवन में एक-एक लिफ्ट की सुविधा भी होगी। एएनएमटीसी ट्रेनिंग सेंटर में प्रवेश के लिए 60 सीट होगी। प्रवेश लेने वालों की ट्रेनिंग करीब दो साल की होती है। इसमें 18 माह का प्रशिक्षण दिया जाता है और करीब छह माह सीएचसी, पीएचसी पर प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद कोर्स पूरा हो जाता है और नर्सिंग स्टाफ की डिग्री मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed