{"_id":"611aa9148ebc3e42b0177fbd","slug":"angry-people-demonstrated-due-to-power-cut-deoria-news-gkp4057392124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अघोषित कटौती और लोकल फाल्ट से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया।
- फोटो : SALEMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
लार। अघोषित कटौती और लोकल फाल्ट से नाराज नगर के लोगों ने लार बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
लोगों का आरोप है कि फाल्ट की सूचना देने पर जेई फोन नहीं उठाते हैं। वह प्राइवेट ठेकेदार को भेजकर कार्य कराते हैं। उसके एवज में दो सौ से पांच सौ रुपये तक उपभोक्ताओं फाल्ट जोड़ने के लिए देने पड़ते हैं। इससे नाराज होकर लोगों ने चौक वार्ड में प्रदर्शन किया।
लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का आदेश है कि प्रदेश में रोस्टर के मुताबिक बिजली मिले। इसके बावजूद लार नगर वासियों को महज पांच से छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। ऊपर से नगर में लगे तार टूट कर गिर रहे हैं। लोकल फाल्ट से लोग परेशान हैं। इसको लेकर लोगों ने दर्जनों बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की। रविवार को चौक वार्ड और शास्त्री नगर वार्ड में फाल्ट की समस्या उत्पन्न हो गई। लोगों ने इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र के अभियंता को देने के लिए कॉल की।
आरोप है कि कई बार कॉल करने के बाद भी उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। साथ ही लोगों ने कहा कि ठेकदार को भेजकर फाल्ट ठीक कराया जाता है। लोगों ने कहा कि अगर इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रिंस तिवारी, हर्षित सिंह, रोहित, विनायक तिवारी, प्रदीप, आमिर, सकिल, सज्जाद आलम, शिबू खान, सहित कई वार्डों के उपभोक्ता मौजूद रहे। उधर जेई राजकुमार ने बताया कि लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। किसी प्रकार का फाल्ट ठीक करने के लिए रकम नहीं ली जाती है।